VIDEO: कुत्ते को पकड़ने आया था तेंदुआ, खुद घर में हो गया कैद, 5 घंटे तक चला रेस्क्यू ऑपरेशन

कुत्ते का पीछा करते-करते एक तेंदुआ खुद घर में कैद हो गया। जिसके बाद पूरे गांव में हड़कंप मच गया। तेंदुए के रेस्क्यू के लिए वन विभाग की टीम को बुलाया गया और 5 घंटे के बाद उसे निकाला गया।

वायरल न्यूज (Viral News): तमिलनाडु के नीलगिरी जिले से एक हैरान कर देने वाली घटना सामने आई है। यहां एक तेंदुआ कुत्ते का पीछा करते-करते एक घर के अंदर घुस गया लेकिन कुछ ही देर बाद वह खुद उसी घर में फंस गया। जिसका एक वीडियो (Video) भी सामने आया है। इस घटना के बाद इलाके में हड़कंप मच गया और लोगों ने तुरंत वन विभाग को इसकी जानकारी दी।

leopard enters house viral video

घर में कैद हुआ तेंदुआ (X/@PTI)

कुत्ते का पीछा करते-करते घर में घुसा तेंदुआ

यह घटना मसिनागुडी के पास स्थित मयार गांव की बताई जा रही है। जानकारी के अनुसार, किसान एन. शिवकुमार के घर के पास उनका एक पालतू कुत्ता था। बुधवार रात करीब 9:15 बजे अचानक तेंदुआ वहां पहुंच गया और कुत्ते का पीछा करने लगा। कुत्ते के भौंकने की आवाज सुनकर शिवकुमार बाहर आए। उन्होंने देखा कि तेंदुआ कुत्ते के पीछे दौड़ रहा है। इसी दौरान तेंदुआ घर के अंदर घुस गया। ऐसे में मामले की गंभीरता को समझते हुए शिवकुमार ने तुरंत घर का दरवाजा बाहर से बंद कर दिया, जिससे तेंदुआ अंदर ही फंस गया।

End of Feed