VIDEO: 94 साल की महिला ने छोड़ी अमेरिका की नागरिकता, बोली- 'आखिरी सांस भारत में लेना चाहती हूं'

कलेक्टर ऑफिस पहुंची एक बुजुर्ग महिला का वीडियो इस वक्त खूब वायरल हो रहा है। जहां महिला अमेरिका की नागरिकता छोड़ भारत की नागरिकता की गुहार लगाती दिख रही है।

कई लोग बेहतर जिंदगी के लिए विदेश जाकर वहीं बस जाते हैं, लेकिन कुछ लोगों के दिल में अपनी मातृभूमि के लिए प्यार कभी कम नहीं होता। ऐसी ही एक भावुक वीडियो (Video) इन दिनों सोशल मीडिया पर लोगों का दिल जीत रहा है। आंध्र प्रदेश में जन्मीं 94 वर्षीय कोंद्रगुंटा महालक्ष्मीम्मा ने अपनी अमेरिकी नागरिकता छोड़ दी है। उनकी सिर्फ एक ही इच्छा है कि वह अपने जीवन के आखिरी दिन भारत की नागरिक के रूप में बिताएं।

Video Of 94 year old indian woman

कलेक्टर ऑफिस में भारतीय नागरिकता के लिए गुहार लगाती बुजुर्ग महिला (X/@MonojitSinha11)

18 साल अमेरिका में रहीं, लेकिन दिल भारत में ही रहा

बताया जा रहा है कि महालक्ष्मीम्मा अपने पति के निधन के बाद अमेरिका चली गई थीं। वहां उनके बेटे कैंसर विशेषज्ञ डॉक्टर के रूप में काम कर रहे थे। साल 2000 में उन्होंने अमेरिकी नागरिकता भी ले ली थी। करीब 18 साल तक अमेरिका में रहने के बाद वह साल 2018 में अपने बेटे के साथ वापस भारत लौट आईं। अब उनकी सबसे बड़ी इच्छा है कि उन्हें दोबारा भारतीय नागरिकता मिल जाए। इसी मांग को लेकर वह अपने बेटे के साथ आंध्र प्रदेश के बापटला जिला कलेक्टर से मिलने पहुंचीं। इस मुलाकात का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।

End of Feed