Video: जहां बड़े देखते रह गए खड़े-खड़े, वहां बच्चे की बुद्धि कर गई काम, फिसलती कार को पत्थर लगाकर रोका

समझदारी बड़े ही लोगों में हो, यह कोई जरूरी नहीं। कई बार छोटे बच्चे भी अपनी समझ से लोगों को हैरानी में डाल देते हैं। हाल में कुछ ऐसी ही समझदारी एक बच्चे में देखने को मिली।

सोशल मीडिया पर इन दिनों एक ऐसा वीडियो वायरल (Video) हो रहा है, जिसमें देखा जा सकता है कि एक 10 साल के बच्चे की समझदारी ने लोगों का दिल जीत लिया। इस वायरल वीडियो में आप देख सकते हैं कि एक 10 साल का बच्चा अपनी समझदारी और हिम्मत से एक बड़े हादसे को होने से टाल देता है।

video of 10 year old boy who stopped up by placing a rock in the path of an uncontrolled car

बच्चे ने पत्थर लगाकर रोक दी अनियंत्रित कार (Instagram/@TimesNowNavbharat)

ये भी पढ़ें:

क्या है पूरा मामला?

वायरल वीडियो (Viral Video) में देखा जा सकता है कि एक चलती सड़क पर गाड़ियों की आवाजाही दिख रही है। अचानक एक बेकाबू कार सड़क की ढलान से पीछे की ओर सरकने लगती है। जिससे किसी भी वक्त बड़ा हादसा हो सकता था। ऐसे समय में, जहां बड़े लोग भी समझ नहीं पा रहे थे कि क्या करें, वहीं एक छोटे बच्चे ने तुरंत फैसला लिया और अपनी समझदारी दिखाते हुए उस बड़े हादसे को टाल दिया।

End of Feed