Viral Video: इस धरती पर अजीबोगरीब और शॉकिंग चीजें होंती रहती हैं। ऐसी ही एक शॉकिंग चीज चीन से सामने आई है। उत्तरी चीन में सैकड़ों भेड़ें पिछले 13 दिनों से लगातार एक घेरे में घूमे जा रही हैं। इसका वीडियो सोशल मीडिया पर सामने आया है। वीडियो में आप भेड़ों को घड़ी की सुई की दिशा में लगातार चलते हुए देख सकते हैं। इस घटना के सामने आने के बाद लोग हैरान रह गए हैं। यहां तक कि वैज्ञानिकों को भी समझ नहीं आ रहा है कि भेड़ें ऐसा क्यों कर रही है। उनके इस अजीबोगरीब व्यवहार के बारे में दुनियाभर में चर्चा हो रही है।
भेड़ो की हरकत
बिना खाए पिए घूम रही हैं भेड़ें
चीन के सरकारी मीडिया के अनुसार, 'भेड़ें पूरी तरह से स्वस्थ हैं। उनका यह अजीब व्यवहार अब भी रहस्य है।' वीडियो को पीपल्स डेली चाइना के ऑफिशियल ट्विटर अकाउंट पर शेयर किया गया है। इसके साथ कैप्शन में लिखा गया, 'भेड़ रहस्य, उत्तरी चीन के इनर मंगोलिया में सैकड़ों भेड़ें 13 दिनों से एक घेरे में चल रही हैं। भेड़ें स्वस्थ हैं और उनको कुछ नहीं हुआ है, लेकिन उनके इस अजीब व्यवहार का कारण एक रहस्य बना हुआ है।' वीडियो में आप देख सकते हैं कि भेड़ें एक के पीछे एक गोल-गोल घूमे जा रही हैं।
The great sheep mystery! Hundreds of sheep walk in a circle for over 10 days in N China's Inner Mongolia. The sheep… t.co/aXo87oIJ2G
— ANI (@ANI) Nov 16, 2022
अजीबोगरीब रहस्य
रिपोर्ट के अनुसार, भेड़ों का मालिक भी उनके इस अजीबोगरीब व्यवहार को देखकर हैरान है। मालिक ने बताया कि शुरुआत कुछ भेड़ों से हुई थी। इसके बाद भेड़ों का पूरा झुंड ऐसा करने लगा। भेड़ों की हरकतों से वह खुद परेशान हैं। भेड़ों की मालकिन मियाओ कहती हैं पहले भेड़ें शांति से खड़ी थीं, लेकिन फिर कुछ भेडे़ं गोल-गोल घूमने लगीं। फिर सारी भेड़ें उनके पीछे घूमने लगीं। आप देख सकते हैं कि घूमती भेड़ों के गोले के अंदर कुछ भेड़ें शांत खड़ी हैं और बाकी उनके चारों ओर चक्कर लगा रही है। सबसे हैरान करने वाली बात यह है कि पिछले 13 दिनों से भेड़ें कुछ खा भी नहीं रही हैं।इसके बाद भी वह पूरी तरह से स्वस्थ हैं।
