Dulhan Funny Video: सोशल मीडिया पर दूल्हा-दुल्हन से जुड़े वीडियो अक्सर सामने आते रहते हैं। कई वीडियो बेहद मजेदार होते हैं। वहीं कुछ वीडियो ऐसे होते हैं, जिन्हें देखकर लोग अपना दिल हार बैठते हैं। दूल्हा-दुल्हन से जुड़े वीडियो लोगों को पसंद भी खूब आते हैं क्योंकि कपल के साथ-साथ हर किसी को ऐसे वीडियो पसंद आते हैं। इन दिनों एक दुल्हन का वीडियो सामने आया है। यह वीडियो ऐसा है, जो कई लोगों को फनी लग रहा है। वहीं कई लोगों को दुल्हन की हरकतें दिल छूने वाली लग रही हैं।
दुल्हन का वीडियो (इंस्टाग्राम)
दुल्हन का फनी मोमेंट
वीडियो में देखा जा सकता है कि दुल्हन 'मेरा दिल ये पुकारे आजा..' गाने पर लहंगा पहनकर डांस करने लगती है। इसके बाद दुल्हन धड़ाम से जमीन पर गिर जाती है। यह मोमेंट बहुत ही फनी होता है। दरअसल, दुल्हन का लहंगा बहुत ही ज्यादा भारी होता है और डांस करते वक्त वह अपने लहंगे का बोझ संभाल नहीं पाती है। इसके बाद धड़ाम से नीचे गिर जाती है। यह मोमेंट इतना ज्यादा फनी होता है कि खुद दुल्हन भी जोर-जोर से हंसने लगती है। वीडियो देखकर सोशल मीडिया यूजर्स भी हंसने पर मजबूर हो रहे हैं। देखें वीडियो-
वीडियो को x._.love.07 नाम के इंस्टाग्राम अकाउंट से शेयर किया गया है। वीडियो में आपको एक खूबसूरत दुल्हन दिखाई दे रही होगी। दुल्हन ने खूबसूरत सा लहंगा पहना हुआ है। लहंगे में दुल्हन की खूबसूरती में चार चांद लग जाते हैं। इसके बाद दुल्हन अपने आपको डांस करने से रोक नहीं पाती है। हालांकि, इसी वजह से दुल्हन जमीन पर धड़ाम से गिरती है। आप देख सकते हैं कि दुल्हन भारी-भरकम लहंगा पहने गैलरी में दौड़ती है और नजाकत और अदाओं के साथ घूम रही होती है। इस दौरान अचानक उसके पैर लड़खड़ाते हैं और वह गिर पड़ती है। वीडियो में दुल्हन काफी क्यूट लगती है।
