Viral Video: सोशल मीडिया पर आपने कई तरह के वीडियो देखे होंगे। इसमें से कुछ वीडियो काफी फनी होते हैं। वहीं कुछ वीडियो दिमाग के परखच्चे उड़ा देते हैं। इसी क्रम में एक वीडियो ने लोगों को सोचने पर मजबूर कर दिया है। वीडियो एक महिला से जुड़ा है, जो मेकअप कराने किसी मेकअप स्टूडियो में पहुंची थी। मेकअप से पहले महिला का रंग-रूप एकदम अलग था। वहीं मेकअप के बाद उसका चेहरा ही बदल गया। यह वीडियो हर किसी के होश उड़ा रहा है।
मेकअप से बदल गया चेहरा (इंस्टाग्राम)
वीडियो देखकर हो जाएंगे हैरान
वीडियो की शुरुआत में देखा जा सकता है कि एक महिला की शादी थी। इसके लिए वह मेकअप करवाने आर्टिस्ट के पास पहुंची थी। वह मेकअप आर्टिस्ट से बताती है कि उसकी शादी है तो उसे खूबसूरत बना दिया जाय। इसके बाद मेकअप आर्टिस्ट पूछती है कि क्या उन्हें अच्छा मेकअप करना है। इस पर महिला कहती है कि हां। तब मेकअप आर्टिस्ट कहती है कि वह महिला का ऐसा मेकअप करेगी कि दूल्हा उसे देखता ही रह जाएगा। महिला भी कहती है कि जब उसकी एंट्री हो तो दूल्हा उसे देखता ही रह जाए। देखें वीडियो-
इसके बाद मेकअप आर्टिस्ट महिला का मेकअप करना शुरू करती है। देखते ही देखते महिला का चेहरा एकदम बदल जाता है। महिला बहुत ही ज्यादा सुंदर हो जाती है। आपको लगेगा ही नहीं कि ये वही महिला है जो मेकअप करवाने आई थी। वीडियो देखकर लोगों ने तरह-तरह के कमेंट करने शुरू कर दिए। एक यूजर ने लिखा, 'इतना भी सुंदर मत बनाओ कि दूल्हा अगली सुबह खुदकुशी कर ले' वीडियो को wedding_vibes000 नाम के इंस्टाग्राम अकाउंट से शेयर किया गया है।
