Viral Video: जंगल के राजा शेर के सामने अच्छे-अच्छे जानवरों की हालत खराब हो जाती है। दूसरी तरफ सांप इस धरती पर पाए जाने वाले सबसे जहरीले जीवों में से एक होता है। क्या आप सोच सकते हैं कि शेर किसी जहरीले सांप को अपना शिकार बना सकता है? सोशल मीडिया पर एक वीडियो सामने आया है। इस वीडियो में देखा जा सकता है कि जंगल का राजा शेर एक जहरीले सांप पर हमला करने की कोशिश करता है। इसके बाद जो नजारा दिखता है, उसे देखकर आपकी हालत खराब हो जाएगी।
सांप का वीडियो (इंस्टाग्राम)
सांप को छेड़ता है शेर
जंगल में वैसे भी कोई शेर से पंगा नहीं लेना चाहता है। सोशल मीडिया पर जो वीडियो वायरल हो रहा है, वह एक जहरीले सांप और एक युवा शेर का है। वीडियो में आप देख सकते हैं कि सांप जंगल में लेटा हुआ है। इसी बीच युवा शेर मस्ती के मूड में उसके पास पहुंचता है। पहले वह सांप को बड़े ध्यान से देखता है। इसके बाद उसे अपने पंजों और मुंह से छेड़ने लगता है। आप देख सकते हैं कि अपने पर खतरा देखकर सांप मुंह खोलकर शेर पर झपट्टा मारता है। इसके बाद शेर सकपका जाता है। देखें वीडियो-
वीडियो में देखा जा सकता है कि अगर मौके पर शेर अपना मुंह पीछे नहीं करता तो वह सांप के जहर का शिकार हो जाता है। सांप के हमले से युवा शेर घबरा जाता है। इसके बाद वह चुपचाप वहां से निकल जाता है। उसके जाने के बाद साप आराम से अपनी जगह वापस बैठ जाता है। वीडियो को wildmaofficial नाम के इंस्टाग्राम अकाउंट से शेयर किया गया है। वीडियो शेयर करते हुए यूजर ने कैप्शन में लिखा, ‘सांप ने शावक को बड़ा पाठ पढ़ा दिया।’ वीडियो देखकर लोग मजेदार कमेंट कर रहे हैं। एक यूजर ने लिखा, 'सांप को इतना गुस्सा आ सकता है, यकीन नहीं हो रहा।'
