अजब: इस रेस्टोरेंट में 220 रुपये प्लेट मिलता है 'कुछ नहींं', बड़े ही चाव से खाते हैं लोग

  • Authored by: आदित्य साहू
  • Updated Mar 24, 2023, 06:05 PM IST

Ajab Gajab Food: क्या आपने कभी 'कुछ नहीं' खाया है? सोशल मीडिया पर एक रेस्टोरेंट का अनोखा मेन्यू कार्ड वायरल हो रहा है। इस मेन्यू कार्ड में खाने के डिश के बहुत ही अजीबोगरीब नाम देखने को मिल रहे हैं। इसे देखकर आप हंसने पर मजबूर हो जाएंगे।

KEY HIGHLIGHTS
  • रेस्टोरेंट का अनोखा मेन्यू कार्ड हुआ वायरल
  • खाने की डिश के अजीबोगरीब नाम
  • 'कुछ नहीं' से लेकर 'कुछ भी' तक

Ajab Gajab Food: जब आप किसी रेस्टोरेंट में खाना खाने जाते हैं तो कई बार मेन्यू कार्ड में ऐसा डिश देखने को मिल जाता है, जिसे देखकर आप सोचने लग जाते हैं। दरअसल, कई डिश ऐसे होते हैं, जिनका हमने नाम भी नहीं सुना होता है। कई बार जब हम अपने दोस्तों के साथ जाते हैं तो ऑर्डर के समय वह कह देते हैं कि उन्हें 'कुछ नहीं' खाना है। कुछ दोस्त कह देते हैं कि 'कुछ भी' मंगा लो खा लेंगे। कुछ दोस्त यह भी कहते हैं कि 'As You Wish' यानी जो तुम्हारा मन हो वो मंगवा लो।

kuchh nai

कुछ नहीं डिश (इंस्टाग्राम)

इस रेस्टोरेंट में मिलती है अनोखी डिश

अब अगर आपका कोई दोस्त ये सारी डिशेज खाना चाहता है तो एक रेस्टोरेंट ने उनकी ख्वाहिश पूरी कर दी है। सोशल मीडिया पर एक रेस्टोरेंट का मेन्यू कार्ड वायरल हो रहा है, जहां 220 रुपये प्लेट 'कुछ नहीं' मिलता है। जी हां.. इस रेस्टोरेंट ने अपने किसी डिश का नाम 'कुछ नहीं' रखा है। सिर्फ यही नहीं रेस्टोरेंट में 'कुछ भी', 'As You Wish', 'नहीं तुम बताओ', 'नहीं नहीं तुम बताओ' और 'बाबा जी का ठुल्लू' नाम के डिश खाने के लिए मिलते हैं। जिन्हें लोग बड़े चाव से ऑर्डर करते हैं और खाते हैं। देखें मेन्यू कार्ड-

End of Feed