Video: शादी से पहले दूल्हे का पैर हो गया था फ्रैक्चर, फिर जयमाला के समय दुल्हन ने किया ऐसा काम

  • Authored by: आदित्य साहू
  • Updated Jan 13, 2023, 01:25 PM IST

Dulha Dulhan Video: पैर फ्रैक्चर होने के बाद भी शादी नहीं टलती है और उसी डेट पर शादी होती है। दूल्हा स्टेज पर अपनी दुल्हन के साथ ठीक से खड़ा नहीं हो पा रहा था। इस दौरान जयमाला की रस्म निभाई जानी थी। जयमाला की रस्म शुरू होते ही दूल्हे के पैर लड़खड़ाने लगते हैं।

KEY HIGHLIGHTS
  • शादी का वीडियो हुआ वायरल
  • दुल्हन ने जीत लिया सबका दिल
  • दूल्हा का पैर हो गया था फ्रैक्चर

Dulha Dulhan Video: सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रहा है। यह वीडियो शादी के समय का है। वीडियो में देखा जा सकता है कि शादी के ऐन पहले दूल्हे का पैर फ्रैक्चर हो जाता है। इसके बाद जयमाला के समय दुल्हन अपने दूल्हे के साथ जो काम करती है, उसने सबका दिल जीत लिया है। बता दें कि जैसे ही दूल्हे को हल्दी चढ़ाई जाती है। इसके बाद वह कहीं नहीं निकलता है। यह इसलिए भी किया जाता है कि दूल्हे के साथ कोई अनहोनी न हो। हालांकि, कब किसे क्या हो जाए, कुछ पता नहीं है।

dulhan1

दुल्हन का वीडियो (इंस्टाग्राम)

जयमाला के समय घुटनों पर बैठती है दुल्हन

End of Feed