Video: खेत में काम कर रही दादी ने गाया मोहम्मद रफी का गाना, सुरीली आवाज के दीवाने हुए लोग

  • Authored by: आदित्य साहू
  • Updated Apr 27, 2023, 08:53 AM IST

Dadi Singing Song Video: इस वीडियो को देखकर कई लोग कह रहे हैं कि दादी को सही मंच मिल गया होता तो आज दादी बॉलीवुड में नाम कमा रही होतीं। दादी खेत में बैठकर मोहम्मद रफी का गाना गुनगुना रही होती हैं। गाने को सुनकर लोग उनकी आवाज के दीवाने हो रहे हैं।

KEY HIGHLIGHTS
  • दादी ने गाया मोहम्मद रफी का गाना
  • खेत में काम करने के दौरान गाया गाना
  • दादी की आवाज के दीवाने हुए लोग

Dadi Singing Song Video: इस धरती पर टैलेंट की कमी नहीं है। इन दिनों सोशल मीडिया का जमाना है, इसलिए कई लोगों के टैलेंट निकलकर सामने आ जाते हैं। इसी क्रम में एक दादी का वीडियो वायरल हो रहा है। यह दादी अपनी सुरीली आवाज से लोगों का मन मोह रही हैं। दादी अपने टैलेंट से लोगों को सोचने पर भी मजबूर कर रही हैं। कई लोग कह रहे हैं कि दादी को सही मंच मिल गया होता तो आज दादी बॉलीवुड में नाम कमा रही होतीं। इस वीडियो को देखकर आप भी दादी की आवाज के दीवाने हो जाएंगे।

dadi

दादी ने सुरीली आवाज में गाया गाना (फेसबुक)

दादी की मीठी आवाज के दीवाने हुए लोग

End of Feed