Video: ढोल बजते ही सड़क पर लोट-लोटकर नाचने लगीं लड़कियां, एक ने तो गर्दा ही उड़ा दिया

  • Authored by: आदित्य साहू
  • Updated Feb 6, 2023, 02:52 PM IST

Girls Dance Video: वीडियो देखने के बाद आप हंसते-हंसते लोटपोट हो जाएंगे। वीडियो में आप देख सकते हैं कि जैसे ही ढोल-नगाड़े बजना शुरू होते हैं। इसके बाद दो-तीन लड़कियां मैदान में उतर आती हैं। फिर वह अपने कातिलाना डांस से कहर ढा देती हैं। वह जमीन पर लोट-लोटकर डांस करती हैं।

KEY HIGHLIGHTS
  • सोशल मीडिया पर वायरल हुआ डांस वीडियो
  • जमीन पर लोट-लोटकर डांस करती हैं लड़कियां
  • दो-तीन लड़कियों ने डांस से ढा दिया कहर

Girls Dance Video: परिवार में जब किसी की शादी होती है तो महिलाएं और लड़कियां जमकर डांस करती हैं। शादियों के सीजन के डांस वीडियो सोशल मीडिया पर भरे पड़े हैं। आपने देखा होगा कि ढोल-नगाड़े बजते ही लोग अपने पैरों पर कंट्रोल नहीं कर पाते। इसके बाद पूरे जोश के साथ मजेदार डांस करते हैं। शादियों में न सिर्फ घर के बच्चे बल्कि बुजुर्ग, महिलाएं और लड़कियां भी जमकर नाचती हैं। बच्चे-बूढ़े और औरतें शादी के दिन अपने डांस से लोगों को दीवाना बना लेते हैं। इन दिनों ऐसा ही एक वीडियो सामने आया है।

dance

डांस वीडियो (इंस्टाग्राम)

वीडियो देखकर आ जाएगा मजा

End of Feed