Viral Video: सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रहा है, जिसे देखकर आप कह सकते हैं कि किसी के साथ कभी भी कोई घटना घट सकती है। वीडियो देखकर आपके होश ही उड़ जाएंगे। वीडियो की शुरुआत एक लिफ्ट से होती है। जिसमें एक लड़का और एक लड़की खड़े नजर आते हैं। वीडियो देखकर लगता है कि लड़का और लड़की एक-दूसरे को जानते नहीं हैं। हालांकि, थोड़ी देर बार लड़की अपना फोन निकालकर लड़के के साथ सेल्फी लेने लगती है।
लिफ्ट में रोने लगी लड़की (ट्विटर)
लड़की को अचानक लगता है बड़ा झटका
वीडियो में यहां तक तो सब ठीक नजर आता है। आप देख सकते हैं कि तभी अचानक लिफ्ट रुक जाती है। ऐसा लगता है कि लड़के को लिफ्ट से उतरना था, इसलिए वह लिफ्ट रोक देता है। इसके बाद वह उतरने लगता है। इसी बीच एक ऐसी घटना घट जाती है, जिससे लड़की के होश उड़ जाते हैं। आप देख सकते हैं कि जैसे ही लड़का लिफ्ट से उतरने लगता है, वैसे ही लड़की का फोन झटके से नीचे गिर जाता है। लड़की का फोन लिफ्ट में न रहकर दीवार और लिफ्ट के बीच बने दरार से नीचे चला जाता है। देखें वीडियो-
सबसे पहले तो लड़की दीवार और लिफ्ट के बीच बने दरार से नीचे झांकती है। इसके बाद उसे पता चल जाता है कि उसका फोन अब नहीं मिलने वाला। हालांकि, लड़का तभी किसी को फोन मिलाने लगता है। ऐसा लगता है कि लड़का किसी से मदद के लिए फोन मिलाता है। दूसरी तरफ लड़की लिफ्ट में ही बैठकर जोर-जोर से रोने-चिल्लाने लगती है। जिस तरह लड़की सेल्फी ले रही थी, उसे देखकर ऐसा लगता है कि उसने नया फोन खरीदा था। भले ही बाद में उसका फोन मिल गया होगा, लेकिन गिरने से वह टूट जरूर गया होगा।
