Video: मुंबई के समंदर में फोटो खिंचवा रहा था दंपत्ति, अचानक आई लहर में डूब गई शख्स की पत्नी

  • Authored by: आदित्य साहू
  • Updated Jul 16, 2023, 01:15 PM IST

Woman Swept Away in Sea Video: आप सुन सकते हैं कि बच्चे वीडियो बनाते समय महिला से पोज देने को कह रहे हैं। वह बार-बार महिला को मम्मी कहकर बुला रहे हैं। इस दौरान समुद्र की लहरें काफी डरावनी लग रही हैं। इसके बाद भी दोनों पति-पत्नी वीडियो बनवाते रहते हैं।

KEY HIGHLIGHTS
  • पति के साथ वीडियो बनवा रही थी महिला
  • बच्चे फोन में रिकॉर्ड कर रहे थे वीडियो
  • देखते ही देखते समुद्र में बह गई महिला

Woman Swept Away in Sea Video: सोशल मीडिया पर एक हैरान करने वाला वीडियो सामने आया है। इस वीडियो को देखकर आपकी रूह कांप जाएगी। वीडियो मुंबई के बांद्रा बैंडस्टैन का बताया जा रहा है। वीडियो में देखा जा सकता है कि एक महिला अपने पति के साथ समुद्र की लहरों के बीच बैठकर वीडियो बनवा रही थी। इस दौरान महिला के बच्चे ही वीडियो बना रहे थे। अचानक एक तेज लहर आई और महिला देखते ही देखते समुद्र में बह गई।

woman swept away in sea

समुद्र में बह गई महिला (इंस्टाग्राम)

पति के साथ वीडियो बनवा रही थी महिला

वीडियो सामने आने के बाद लोगों ने यकीन नहीं हो रहा है। वीडियो में आप सुन सकते हैं कि बच्चे वीडियो बनाते समय महिला से पोज देने को कह रहे हैं। वह बार-बार महिला को मम्मी कहकर बुला रहे हैं। वहीं महिला अपने पति के साथ वीडियो बनवा रही है। वह अपने पति के कंधे पर हाथ रखकर वीडियो बनवाती दिख रही है। महिला का पति भी बेफिक्र होकर मजे से वीडियो बनवा रहा है। उन्हें यह नहीं पता था कि उनकी यह भूल आगे बहुत बड़ा हादसा लाने वाली है। देखें वीडियो-

End of Feed