Dulhan Video: भारत में इन दिनों शादियों का सीजन चल रहा है। शादियों में दूल्हा-दुल्हन से जुड़ी चीजें लोगों को बहुत पसंद आती हैं। इसी क्रम में एक वीडियो लोगों का दिल जीत रहा है। इस वीडियो में दुल्हन शादी की स्टेज पर ही अपने दूल्हे का जिस तरह ख्याल रखती है, उसे देखकर शादी में आए लोग भी खुश हो जाते हैं। यह वीडियो काफी तेजी से वायरल हो रहा है। वीडियो में देखा जा सकता है कि जयमाला के दौरान दूल्हे की आंख में कुछ चला जाता है, इसके बाद दुल्हन अपने काम से दिल जीत लेती है।
शादी का वीडियो (इंस्टाग्राम)
ये भी पढ़ें- Dance Video: सिर पर कूलर रखकर भाभी ने हाहाकारी अंदाज में मटकाई ऐसी कमर, देखकर कूल-कूल हो गए लोग
नहीं देखा होगा ऐसा प्यार
वीडियो में आप देख सकते हैं कि जैसे ही दूल्हे की आंख में कुछ जाता है, वैसे ही दुल्हन परेशान हो जाती है। इसके बाद दुल्हन तुरंंत अपने हाथ में रुमाल लेती है और दूल्हे की आंख से तिनका निकालती है। इस दौरान दुल्हन जिस तरह का प्यार दिखाती है, वह सोशल मीडिया यूजर्स को काफी पसंद आया। वीडियो देखकर यूजर्स ने यह तक कह दिया कि 'प्यार हो तो ऐसा।' देखें वीडियो-
आप वीडियो में दूल्हे का रिएक्शन देख सकते हैं। एक तरफ तो दूल्हा दर्द से कराह रहा था, लेकिन अपनी दुल्हन का प्यार देखकर उसका दिल भी खुश हो गया होगा। वहीं, दुल्हन की बहनें भी अपने नए नवेले जीजू के लिए कंसर्न दिखाती हैं। आप देख सकते हैं कि दुल्हन सबसे पहले रुमाल से दूल्हे के आंख से तिनका निकालती है। इसके बाद उसके आंख में फूंकती भी है, जिससे दूल्हे को ठंडक मिलती है और उसकी आंख ठीक हो जाती है। वीडियो को itz_priynandan_00 नाम के इंस्टाग्राम अकाउंट से शेयर किया गया है।
