Shadi Ka Video: हम सभी जानते हैं कि घर में भाई-बहन और बहन-बहन का छोटा-मोटा झगड़ा चलता रहता है। हालांकि, ये छोटी-मोटी नोक-झोंक घर के अंदर तक ही सीमित रहती है। दूसरी तरफ सोशल मीडिया पर एक ऐसा वीडियो सामने आया है, जिसे देखकर आपकी हंसी छूट जाएगी। यह वीडियो एक लड़की की शादी का है। जिसमें देखा जा सकता है कि वह शादी की स्टेज पर ही अपनी छोटी बहन से भिड़ जाती है। वीडियो इंटरनेट पर तेजी से वायरल हो रहा है।
स्टेज पर लड़ पड़ीं दो बहनें (इंस्टाग्राम)
ये भी पढ़ें- Video: खलनायक की तरह नदी में कूदा तेंदुआ और कर डाला 'पानी के जल्लाद' का शिकार, देखकर कांप उठेंगे
वीडियो देखकर छूट जाएगी हंसी
वायरल वीडियो में आप देख सकते हैं कि दूल्हा और दुल्हन स्टेज पर बैठे हैं। इस दौरान लोग उनके पास फोटो खिंचवाने के लिए आ रहे हैं। इसी बीच दुल्हन की छोटी बहन भी स्टेज पर फोटो खिंचवाने पहुंचती है। जैसे ही दुल्हन अपनी छोटी बहन को देखती है, वह गुस्सा हो जाती है। आप देख पाएंगे कि वह स्टेज पर ही अपनी छोटी बहन को खरी-खोटी सुनाने लगती है। यहां तक कि वह अपनी छोटी बहन को घूरती भी दिखाई देती है। हालांकि, छोटी बहन फोटो खिंचवाकर ही मानती है। देखें वीडियो-
शादी की स्टेज पर ही दो बहनों की नोंक-झोंक का यह वीडियो इंटरनेट पर तेजी से वायरल हो गया है। शादी की स्टेज पर फोटो खिंचवाने आई छोटी बहन को जब दुल्हन घूरते हुए नजरों से देखती है तो वीडियो इंटरनेट पर वायरल हो जाता है। इस वीडियो को देखकर लोग अपनी हंसी नहीं रोक पा रहे. हैं। लोगों को यह वाक्या काफी फनी लग रहा है और लोग कह रहे हैं कि दो बहनें शादी की स्टेज पर भी लड़ने से बाज नहीं आईं। इस वीडियो को इंस्टाग्राम पर parul.gupta_98 नाम के अकाउंट से शेयर किया गया है।
डिस्क्लेमर: इस खबर में दी गई जानकारी सोशल मीडिया पोस्ट पर आधारित है। टाइम्स नाउ नवभारत किसी भी प्रकार के दावे की पुष्टि नहीं करता है।
