Video: अपनी शादी पर दुल्हन ने किया डांस, नजराने के तौर पर भाइयों ने उड़ेल दी नोटों की बोरी

  • Authored by: आदित्य साहू
  • Updated Jun 7, 2023, 02:37 PM IST

Bride Dance Video: दुल्हन के डांस पर लोग नेग के तौर पर पैसे देते हैं। हालांकि, यह 1000-500 से लेकर 2000 रुपये तक होता है। जबकि इस वीडियो में देख सकते हैं कि दुल्हन बनी अपनी बहन के डांस पर भाइयों ने नोट की बोरी उस पर उड़ेल दी।

KEY HIGHLIGHTS
  • वायरल हुआ हैरान करने वाला वीडियो
  • दुल्हन ने किया अपनी शादी में डांस
  • भाइयों ने उड़ेल दी नोट की बोरी

Bride Dance Video: आजकल की शादियों में दूल्हा-दुल्हन का डांस जमकर देखने को मिलता है। जब दुल्हन की शादी होती है, तो उसके घरवाले सबकुछ लुटा देना चाहते हैं। इसी क्रम में एक वीडियो देशभर में चर्चा का विषय बना हुआ है। इस वीडियो में देखा जा सकता है कि एक दुल्हन की शादी के दिन उसके भाइयों ने दिल छूने वाला काम किया। वीडियो हिमाचल प्रदेश का बताया जा रहा है। रिपोर्ट के अनुसार, हिमाचल प्रदेश के सिरमौर जिले में अपनी शादी के दौरान दुल्हन डांस करती है।

dulhan dance video

दुल्हन डांस वीडियो (ट्विटर)

वायरल हुआ हैरान करने वाला वीडियो

आपने अक्सर देखा होगा कि दुल्हन के डांस पर लोग नेग के तौर पर पैसे देते हैं। हालांकि, यह 1000-500 से लेकर 2000 रुपये तक होता है। वहीं, कुछ लोग इससे भी ज्यादा पैसे देते हैं। सिरमौर के गिरिपार क्षेत्र में शादी समारोह में जो हुआ, उसे देखकर लोग सोच में पड़ गए। गिरिपार क्षेत्र के शटाड गांव में अपनी शादी के दिन दुल्हन भरी महफिल में नाचती नजर आई। इस दौरान दुल्हन के भाइयों ने उसके ऊपर नोटों से भरी बोरी उड़ेल दी। देखें वीडियो-

दरअसल, नाटी रस्म के अनुसार शादी में परिवार और रिश्तेदार नव दंपति को शगुन देते हैं। हालांकि, इस तरह से नोट बरसाया जाना लोगों में कौतूहल का विषय बन हुआ है। शटाड गांव में जिस तरह से दुल्हन के ऊपर नोटों से भरी बोरी उड़ेली गई, उसने इंटरनेट पर लोगों को तरह-तरह के कमेंट करने पर मजबूर कर दिया है।

End of Feed