Video: लड़का-लड़की ने कुत्ते के साथ की ऐसी दरिंदगी, देखकर आपका खौल जाएगा खून

  • Authored by: आदित्य साहू
  • Updated Feb 4, 2023, 04:22 PM IST

Cruelty With Dog Video: वीडियो में देखा जा सकता है कि एक लड़का और एक लड़की ने अपने मजे के लिए कुत्ते की टांगों को पकड़ा हुआ है। वह कुत्ते के साथ ऐसे खेल रहे हैं, जैसे उन्होंने कोई खिलौना पकड़ा हुआ है।

KEY HIGHLIGHTS
  • सोशल मीडिया पर वायरल हुआ वीडियो
  • बेजुबान के साथ दरिंदगी का वीडियो
  • लड़का-लड़की की हरकत देख भड़के लोग

Cruelty With Dog Video: सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रहा है। वीडियो में एक लड़का और एक लड़की एक मासूम कुत्ते के साथ ऐसी दरिंदगी करते नजर आ रहे हैं। जिसे देखकर आपका खून खौल जाएगा। वीडियो में देखा जा सकता है कि एक लड़का और एक लड़की ने अपने मजे के लिए कुत्ते की टांगों को पकड़ा हुआ है। वह कुत्ते के साथ ऐसे खेल रहे हैं, जैसे उन्होंने कोई खिलौना पकड़ा हुआ है। कभी वह उसे ऊपर उछाल रहे हैं, कभी टांगें खींच रहे हैं। इस दौरान उन्हें कुत्ते पर तनिक भी दया नहीं आती है।

बेजुबान के साथ दरिंदगी

End of Feed