Viral Video: भारत में शादियों का जब सीजन चल रहा होता है, तो सोशल मीडिया पर बहुत सारे वीडियो देखने को मिलते हैं। इनमें से कई वीडियो काफी फनी होते हैं, वहीं कुछ वीडियो लोगों को सोचने पर मजबूर कर देते हैं। शादियों में लड़की के घरवाले बारातियों के लिए हर तरह के इंतजाम करते हैं। वह नहीं चाहते कि एक भी बाराती को किसी भी तरह की कोई कमी रह जाए। लड़की के घरवाले अपनी औकात से ज्यादा शादी में खर्च करते हैं।
बारातियों का डांस (ट्विटर)
वीडियो देखकर पकड़ लेंगे अपना माथा
हालांकि, कई बार मेहमानों के ज्यादा आने से शादी में खाना कम पड़ जाता है। सोशल मीडिया पर एक वीडियो सामने आया है। इस वीडियो में खाना कम पड़ने के बाद बाराती ऐसी हरकत करते नजर आ रहे हैं, जिसे देखकर आपका भी मूड खराब हो जाएगा। आप देख सकते हैं कि डांस के नाम पर बाराती बहुत ही ज्यादा बेकार हरकतें कर रहे हैं। वह खाने के बर्तन और कुर्सियों के साथ उधम मचाते नजर आ रहे हैं। एक तरफ तो यह सच है कि डांस के बिना भारतीय शादियांं अधूरी होती हैं, लेकिन डांस के नाम पर ऐसा उधम मचाना ठीक नहीं है। देखें वीडियो-
वीडियो देखकर लोग तरह-तरह के कमेंट कर रहे हैं। वीडियो में देख सकते हैं कि बाराती वेडिंग वेन्यू पर पहुंचकर डांस के नाम पर जमकर उधम मचा रहे हैं। वह बर्तनों और कुर्सियों को पीट-पीटकर नाचते दिख रहे हैं। बारातियों का ऐसा डांस और जश्न मनाने का तरीका लोगों को चौंका रहा है। कई लोगों को यह डांस फनी लग रहा है, वहीं कई लोग बारातियों की इस हरकत से भड़क गए हैं। वीडियो को @imoriginalankit नाम के ट्विटर अकाउंट से शेयर किया गया है।
