Video: दिल्ली मेट्रो से निकलकर अब रेलवे ट्रैक पर रील्स बनाने पहुंची लड़की, भड़के लोग बोले- 'दीदी ने तो हद कर दी'

  • Authored by: आदित्य साहू
  • Updated Jun 1, 2023, 01:16 PM IST

Viral Video: नीली साड़ी में नजर आ रही लड़की रेलवे ट्रैक पर रील्स बनाने पहुंच जाती है। वह हरियाणवी गाने पर जबरदस्त तरीके से नाचकर रील्स बनाती दिख रही है। इसके बाद लड़की लोगों के निशाने पर आ गई है। कुछ लोग कह रहे हैं कि लगता है कि दीदी को अपनी जान का डर नहीं लग रहा है।

KEY HIGHLIGHTS
  • रेलवे ट्रैक पर रील्स बनाने पहुंची लड़की
  • हरियाणवे गाने पर रील्स बनाती आई नजर
  • वीडियो देखकर भड़के सोशल मीडिया यूजर्स

Viral Video: पिछले कुछ दिनों से दिल्ली मेट्रो के कई ऐसे वीडियो सामने आए हैं, जिन्हें देखकर लोगों ने मेट्रो में रील्स बनाने वालों के खिलाफ एक्शन लेने की बात कही थी। इसी क्रम में एक लड़की अब दिल्ली मेट्रो से निकलकर रेलवे ट्रैक पर रील्स बनाने पहुंच गई। इस वीडियो को देखकर लोग भड़क गए। वीडियो में आप देख सकते हैं कि लड़की साड़ी पहनकर डांस कर रही है। इस वीडियो ने लोगों को हैरान कर दिया है। वीडियो देखकर लोग कह रहे हैं कि लगता है कि दीदी को अपनी जान का डर नहीं लग रहा है।

railway track

रेलवे ट्रैक पर रील्स (इंस्टाग्राम)

हरियाणवी गाने पर लड़की ने किया जबरदस्त डांस

वीडियो में दिखाई दे रही लड़की नीली साड़ी में नजर आ रही है। वह हरियाणवी गाने पर नाचती दिख रही है। वीडियो की शुरुआत में आप देख सकते हैं कि लड़की रेलवे ट्रैक पर बैठी है। इसके बाद बैकग्राउंड पर हरियाणवी संगीत बजने लगता है। जैसे ही हरियाणवी गाना बजना शुरू होता है, लड़की जबरदस्त तरीके से मटकने लगती है। वह अपने एक्सप्रेशन और डांस से कई लोगों का दिल लूटते भी नजर आ रही है। हालांकि, ज्यादातर लोगों ने लड़की को आड़े-हाथों लिया है। देखें वीडियो-

End of Feed