VIDEO: बेटे को एडवेंचर कराना पिता को पड़ा भारी, 40 फीट की ऊंचाई से गिरा 6 साल का बच्चा, हुई दर्दनाक मौत

  • Authored by: आदित्य साहू
  • Updated Jul 1, 2023, 10:59 AM IST

Zip Line Death: एक पिता अपने साथ अपने 6 साल के बेंटे को जिप लाइन एडवेंचर करवाने ले गया था। एडवेंचर के चक्कर में पिता के सामने ही उसका 6 साल का बच्चा करीब 40 फीट की ऊंचाई से नीचे गिर जाता है।

KEY HIGHLIGHTS
  • सामने आया दर्दनाक वीडियो
  • जिप लाइन के दौरान गिरा बच्चा
  • पिता के सामने 6 साल के बेटे की मौत

Zip Line Death: आजकल बहुत सारे लोग एडवेंचर करने पहाड़ों में जाते हैं। वह खुद तो एडवेंचर करते ही हैं, इसके साथ ही अपने बच्चों को भी एडवेंचर करवाते हैं। पहाड़ों में पैराग्लाइडिंग, बंजी जंपिंग, जिप लाइन जैसे कई एडवेंचर होते हैं। जो कई बार खतरनाक भी हो जाते हैं। ये एडवेंचर कई बार खेल-खेल में जानलेवा हो जाते हैं। कई बार छोटी सी गलती इंसान के जान पर भारी पड़ जाती है। इसी क्रम में सोशल मीडिया पर एक वीडियो सामने आया है। इस वीडियो को देखकर आपके रोंगटे खड़े हो जाएंगे।

child death

जिप लाइन के दौरान गिरा बच्चा (ट्विटर)

40 फीट की ऊंचाई से गिरा 6 साल का बेटा

वीडियो मैक्सिको का बताया जा रहा है। वीडियो में देखा जा सकता है कि एक पिता अपने 6 साल के बच्चे को एडवेंचर कराने ले गया था। जो उसकी जिंदगी की सबसे बड़ी गलती साबित हुई। आप देख सकते हैं कि एक पिता अपने साथ अपने 6 साल के बेंटे को जिप लाइन एडवेंचर करवाने ले गया था। हालांकि, इस दौरान पिता ने अपनी आंखों के सामने अपने बेटे को खो दिया, वह हाथ मलता रह गया और उसके बेटे ने उसकी आंखों के सामने दम तोड़ दिया। देखें वीडियो-

End of Feed