VIDEO: पिता के त्याग का बेटे ने यूं चुकाया कर्ज, वंदे भारत की पहली यात्रा देख भर आएंगी आंखें

5 रुपये बचाने के लिए पैदल ऑफिस जाने वाले पिता को बेटे ने पहली बार वंदे भारत ट्रेन की सैर कराई। यह भावुक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है और लोगों का दिल जीत रहा है।

माता-पिता अपने बच्चों की अच्छी जिंदगी के लिए पूरी जिंदगी मेहनत करते हैं। कई बार वे अपनी छोटी-छोटी खुशियों का भी त्याग कर देते हैं ताकि बच्चों की पढ़ाई, घर का खर्च और भविष्य बेहतर बन सके। सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा एक वीडियो इसी प्यार और त्याग की कहानी बयां करता है। इस वायरल वीडियो (Viral Video) को इंस्टाग्राम पर 'भुक्खड़ मुसाफिर' @bhukkhad_musafir नाम के पेज पर शेयर किया गया है। इस पेज को एक कपल चलाता है, जो अक्सर अपने पिता के साथ बिताए खास पलों को लोगों के साथ शेयर करता है। इस बार उन्होंने अपने पिता को पहली बार वंदे भारत एक्सप्रेस की सैर कराई, जिसे देखकर लोग भावुक हो गए।

vande bharat viral video

बेटे ने अपने पिता को पहली बार कराई वंदे भारत ट्रेन की यात्रा (Instagram/@bhukkhad_musafir)

टाइम्स नाउ नवभारत पर ये भी पढ़ें:

बेटे ने अपने पिता को पहली बार कराई वंदे भारत की सैर

वीडियो (Video) की शुरुआत रेलवे स्टेशन से होती है। पिता प्लेटफॉर्म पर ट्रेन का इंतजार करते नजर आते हैं। जैसे ही वंदे भारत एक्सप्रेस स्टेशन पर पहुंचती है, वह मुस्कुराते हुए ट्रेन में चढ़ते हैं और अपनी सीट पर बैठ जाते हैं। सफर शुरू होते ही उनके चेहरे की खुशी साफ दिखाई देती है। पूरे सफर के दौरान वह ट्रेन की बड़ी-बड़ी खिड़कियों से बाहर के खूबसूरत नजारों को देखते रहते हैं। खेत, पेड़, गांव और रास्ते उन्हें बेहद पसंद आते हैं। आधुनिक सुविधाओं वाली इस ट्रेन का अनुभव उनके लिए किसी सपने से कम नहीं था। लेकिन इस वीडियो की सबसे खास बात उस पर लिखा गया एक मैसेज है। उसमें लिखा है कि, "मेरे पिता 5 रुपये का रिक्शा किराया बचाने के लिए रोज पैदल ऑफिस जाया करते थे। आज जब भी मौका मिलता है, मैं वही 5 रुपये ज्यादा खर्च करता हूं ताकि उन्हें आराम और खुशी दे सकूं।" वीडियो के कैप्शन में बेटे ने सिर्फ इतना लिखा, "Papa Experiencing Vande Bharat Ride."

End of Feed