VIDEO: कमाल का है ये स्‍कूल ! गर्मी में बच्‍चों के लिए क्‍लासरूम में ही बनाया स्विमिंग पूल, वीडियो वायरल

Swimming Pool in Classroom: ऑल इंडिया रेडियो न्यूज ने बच्चों का वीडियो शेयर किया है। कैप्‍शन में बताया गया कि, 'कन्नौज जिले के प्राथमिक विद्यालय महसौनापुर उमर्दा के शिक्षकों ने बच्चों की मांग पर कक्षा में आर्टिफिशियल स्विमिंग पूल तैयार किया।'

Swimming Pool in Classroom: इन दिनों सोशल मीडिया पर एक वीडियो काफी ज्‍यादा वायरल हो रहा है। इस वीडियो में स्‍कूल के बच्‍चे क्‍लासरूम के अंदर बने स्विमिंग पूल में मजे लेते नजर आ रहे हैं। गर्मी से राहत दिलाने के लिए स्‍कूल प्रबंधन की ये व्‍यवस्‍था देख सोशल मीडिया पर यूजर्स भी खुश हो गए। बच्‍चों को आर्टिफिशियल पूल का आनंद लेते देख यूजर्स ने कई कमेंट किए हैं। बता दें कि, ये वीडियो उत्तर प्रदेश के कन्नौज के महसौनापुर उमर्दा स्कूल का है, जहां पर बच्‍चों को पानी में आनंद लेते हुए दिखाया गया।

क्‍लासरूम में बनाया गया स्विमिंग पूल।

बच्‍चों की मांग पर बना स्विमिंग पूल

ऑल इंडिया रेडियो न्यूज ने बच्चों का वीडियो शेयर किया है। कैप्‍शन में बताया गया कि, 'कन्नौज जिले के प्राथमिक विद्यालय महसौनापुर उमर्दा के शिक्षकों ने बच्चों की मांग पर कक्षा में आर्टिफिशियल स्विमिंग पूल तैयार किया, जिसका बच्चों ने खूब लुत्फ उठाया।' वीडियो में आप देख सकते हैं कि, क्‍लासरूम में एक भी मेज या फिर कुर्सी नहीं है। सभी को हटाने के बाद वहां पर पानी भर दिया गया। जिसमें बच्‍चों ने एक दूसरे पर पानी उछालकर खूब खेला। वहीं, क्‍लासरूम में भरे पानी के बीच कई स्‍कूली बच्‍चे तो तैरने की कोशिश करते हुए भी दिखे।

End of Feed