ना नेता, ना कोई बड़ा अभिनेता! भिखारी बने चीफ गेस्ट, शख्स ने अपनी बहन की शादी में भिखारियों को दिया VIP सम्मान

उत्तर प्रदेश के गाजीपुर के रहने वाले सिद्धार्थ नाम के एक शख्स ने अपनी छोटी बहन की शादी में शहर के सारे भिखारियों को चीफ गेस्ट बनाकर एक अनोखी मिसाल पेश की। उन्होंने सभी को सम्मान के साथ बुलाया और उनका स्वागत किया और बाकी मेहमानों की तरह ही भोजन कराया। इस समय यह वीडियो पूरे सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है।

आमतौर पर शादियों में लोग अपना रुतबा दिखाने के लिए किसी बड़े नेता, अधिकारी या कोई सेलिब्रिटी को मुख्य अतिथि बनाते हैं। कुछ तो ऐसे भी होते हैं जो इन तीनों कैटेगरी के लोगों को बुलाते हैं लेकिन उत्तर प्रदेश के गाजीपुर के रहने वाले एक युवक ने बिल्कुल अलग और इंसानियत भरा कदम उठाया, जिसकी अब हर जगह पर चर्चा हो रही है। इस युवक का नाम सिद्धार्थ सेवार्थ है।

wedding viral video

शख्स ने अपनी बहन की शादी में भिखारियों को दिया VIP सम्मान (फोटो: Instagram/ siddharthgzp)

सिद्धार्थ ने अपनी छोटी बहन की शादी में शहर के भिखारियों को ही चीफ गेस्ट के तौर पर निमंत्रण दिया और इनके आने के बाद इन सबका जोरदार स्वागत किया। शादी में उन्हें वही खाना परोसा गया, जो बाकी मेहमानों को दिया जा रहा था और उसी जगह बैठाकर खिलाया गया। कई लोगों के लिए यह पहला मौका था, जब किसी शादी में उन्हें इतनी इज्जत और बराबरी के साथ भोजन मिला।

End of Feed