Hathras Teacher Video: गजब...स्कूल में मास्टर साहब को लगी तलब और बच्चों के सामने ही पीने लगे बीयर

  • Agency by: Agency
  • Updated Oct 2, 2022, 09:39 PM IST

यूपी के हाथरस में एक अजीब ही मामला सामने आया है। एक टीचर बच्चों के सामने ही बीयर पीता हुआ पकड़ा गया है। पकड़ाने के बाद भी उसके चेहरे पर कोई शिकन नहीं दिख रही है। वो आराम से दो बीयर की बोतल लेकर क्लास में बैठा नजर आ रहा है।

KEY HIGHLIGHTS
  • उत्तर प्रदेश के हाथरस जिले का है वीडियो
  • सरकारी स्कूल में शराब पीते नजर आए शिक्षक
  • शिक्षक को कर दिया गया है निलंबित

आपने सरकारी स्कूल में टीचर को पढ़ाते देखा होगा, बच्चों को पिटते देखा होगा और कुर्सी पर बैठ कर सोते भी, कभी-कभी महिला शिक्षक स्वेटर बुनते भी दिख जाती हैं, लेकिन अब तो हद ही हो गई है। यूपी में एक टीचर सरेआम क्लास में बैठकर दारू पीता हुआ नजर आया है।

hathras teacher video

हाथरस में शराब पीते हुए पकड़ाया शिक्षक

मामला हाथरस जिले के डीआरबी इंटर कॉलेज का है। यहां कक्षा एक से बारहवीं तक की पढ़ाई होती है। इसी स्कूल में एक टीचर का शराब पीने का वीडियो सामने आया है। वीडियो बनाने वाला शख्स किसी बच्चे का गार्जियन लग रहा है, वो बच्चों को पिटने की शिकायत लेकर आता है, इसी को लेकर वो टीचर से सवाल जवाब कर रहा होता, तभी उसकी नजर टेबल के नीचे पड़े बीयर की बोतल पर चली जाती है। मास्टर साहब के बोलने से भी पता चल जाता है कि वो नशे में हैं।

End of Feed