Viral Video: गणेशोत्सव के पावन पर्व पर देशभर में पंडालों की अलग-अलग और भव्य थीम्स देखने को मिलती हैं, लेकिन इस बार तेलंगाना (Telangana) में एक ऐसा पंडाल बनाया गया है जिसकी चर्चा पूरे देश में हो रही है। यहां स्थापित 'न्यायमूर्ति गणपति' पंडाल लोगों के आकर्षण और कौतुहल का मुख्य केंद्र बना हुआ है। इस अनोखे पंडाल का बाहरी ढांचा सुप्रीम कोर्ट जैसा दिखता है। पंडाल के भीतर प्रवेश करते ही श्रद्धालुओं को एक असली कोर्ट रूम का अहसास होता है।
गणपति का अनोखा पंडाल
ये भी पढ़ें - कटिहार एक्सप्रेस के स्लीपर कोच में रेंगता दिखा सांप, यात्रियों के छूटे पसीने, देखें खौफनाक Video
अनोखा पंडाल
इस अनोखे पंडाल को देखकर आप भी मंत्रमुग्ध हो गए होंगे। जिसने भी यह नजारा देखा उसका यही हाल है। अब यह वीडियो सोशल मीडिया पर छाया हुआ है। इतना ही नहीं लोग इस वीडियो को जमकर शेयर कर रहे हैं और पंडाल की जमकर तारीफ भी कर रहे हैं। तो इस पंडाल पर आपकी क्या राय है जरूर बताएं।
