Video: भोलेनाथ का अनोखा भक्त! लखनऊ का यह बंदर रोज जाता है भगवान शिव के मंंदिर, करता है साष्टांग प्रणाम

  • Authored by: आदित्य साहू
  • Updated Dec 31, 2022, 03:47 PM IST

Viral Video: बंदर रोजाना शिव मंदिर में जाकर भगवान भोलेनाथ की आराधना करता है। आप भी वीडियो में देख सकते है कि एक बंदर सड़क की तरफ से चलता हुआ आता है और शिव मंदिर में प्रवेश कर जाता है।

KEY HIGHLIGHTS
  • भगवान भोलेनाथ का बहुत ही अनोखा भक्त
  • करता दिख रहा भगवान भोलेनाथ की पूजा
  • रोजाना आता है भगवान भोलेनाथ के मंदिर

Viral Video: सोशल मीडिया पर बहुत सारी हैरान करने वाली चीजें देखने को मिलती हैं। कुछ ऐसे वीडियो सामने आते हैं, जिन्हें देखकर लोग आश्चर्य से भर जाते हैं। सोशल मीडिया पर आपने बंदरों के बहुत सारे वीडियो देखे होंगे। बंदर बहुत कमाल का जानवर होता है। वह इंसानों की नकल करने के लिए भी जाना जाता है। बंदर को भगवान हनुमान का स्वरूप भी माना जाता है। इन दिनों एक बंदर का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। इस वीडियो में वह भगवान भोलेनाथ की पूजा करता दिख रहा है।

monkey

बंंदर ने की पूजा (ट्विटर)

भगवान भोलेनाथ का भक्त बंदर

End of Feed