Viral Video: सोशल मीडिया पर हर दिन कोई न कोई मजेदार वीडियो सामने आता है। इनमें से कुछ वीडियो ऐसे होते हैं जिन्हें देखकर लोगों को मजा ही आ जाता है। ऐसा ही एक वीडियो इन दिनों इंटरनेट पर सामने आया है। यह वीडियो ऐसा है, जिसे देखकर पहले तो आप कंफ्यूज होंगे। वहीं बाद में वीडियो देखकर आपको जमकर मजा आएगा। यह वीडियो तीन महिलाओं से जुड़ा है, जिसमें वह अनोखा हिसाब-किताब करती दिखाई दे रही हैं।
महिलाओं का अजीबोगरीब हिसाब-किताब (फोटो साभार-एक्स)
अजीबोगरीब वीडियो हुआ वायरल
आप वीडियो में जब महिलाओं का हिसाब-किताब देखेंगे तो आप यकीनन हैरान हो जाएंगे। वीडियो में आपको सबसे पहले दो महिलाएं दिखाई देंगी।इसमें पहली महिला अपने पास खड़ी दूसरी महिला से अपने उधार के एक हजार रुपए मांगती है। इस पर दूसरी महिला जवाब देती है कि सैलरी आने के बाद वह उसके पैसे लौटा देगी। इतने में वहां पर तीसरी महिला आती है। इसके बाद वह दूसरी महिला को 500 रुपये देते हुए कहती है कि जो उसने हजार रुपये उधार लिए थे, उसमें से 500 अभी दे रही है। वहीं वह 500 रुपये बाद में देगी। देखें वीडियो-
इसके बाद दूसरी महिला ने पहली वाली से महिला को भी यही बोलते हुए उस 500 रुपये को उसे दे देती है। वहीं अब पहली महिला तीसरी महिला से कहती है कि जो उसने उससे 1000 रुपये उधार लिए थे, उसमें से 500 रुपये लौटा रही है। आप देख पाएंगे कि वह 500 रुपये का नोट तीनों महिलाओं में घूमता है और तीनों का उधार चुकता हो जाता है। यह अजीबोगरीब हिसाब-किताब वाला वीडियो एक्स पर @yatharth198 नाम के अकाउंट से शेयर किया गया है।
