कैसे एक छोटा चमड़े का थैला बना भारत की आर्थिक योजना का नाम? जानिए Budget शब्द की अनसुनी कहानी!

भारत का केंद्रीय बजट 2026-27 पहली बार रविवार को संसद में पेश किया जाएगा। बजट शब्द फ्रेंच शब्द "Bougette" से आया है, जिसका अर्थ है छोटा चमड़े का थैला जिसमें पुराने समय में वित्त मंत्री जरूरी दस्तावेज रखते थे। समय के साथ यह शब्द सरकार के खर्च और आमदनी की योजना के लिए इस्तेमाल होने लगा।

भारत का केंद्रीय बजट 2026-27 यानी Union Budget 2026 एक खास दिन पर पेश होने जा रहा है। यह बजट 1 फरवरी 2026, रविवार को संसद में पेश किया जाएगा। भारत के इतिहास में यह पहली बार होगा, जब बजट रविवार के दिन पेश किया जाएगा। बजट को सुबह 11 बजे लोकसभा में पेश किया जाएगा। इसे देश की केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण प्रस्तुत करेंगी।

History of budget

जानिए Budget शब्द की अनसुनी कहानी! (फोटो: iStock)

Budget शब्द फ्रेंच भाषा के शब्द Bougette से निकला

यह उनका लगातार नौवां बजट होगा, जो अपने आप में एक बड़ा रिकॉर्ड है। इस बजट पर देशभर की नजरें टिकी होंगी, क्योंकि इससे आने वाले साल की आर्थिक दिशा तय होगी। आज हम जिस शब्द “बजट” का इस्तेमाल पैसे की योजना बनाने के लिए करते हैं, उसका इतिहास काफी दिलचस्प है। बहुत कम लोग जानते हैं कि बजट शब्द कहां से आया और इसका असली मतलब क्या था। दरअसल, Budget शब्द फ्रेंच भाषा के शब्द “Bougette” से निकला है।

End of Feed