प्यार की कोई सीमा नहीं! UK के इस जोड़े ने भारत से ब्रिटेन मंगवाया अपना ऑटो, सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल

Viral Video: ब्रिटेन के एक जोड़े को भारत यात्रा के दौरान यहां के ऑटो-रिक्शा से ऐसा प्यार हुआ कि उन्होंने भारत में 4,218 किलोमीटर का सफर तय करने वाले अपने लाल ऑटो 'टिमी' को समुद्र पार ब्रिटेन ही मंगवा लिया। सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे इस वीडियो में जोड़े का अपने ऑटो के प्रति अनोखा और भावुक लगाव साफ देखा जा सकता है।

Viral Video: दुनियाभर में भारतीय संस्कृति, खान-पान और यहां के जुगाड़ के चर्चे आम हैं, लेकिन अब भारत का सबसे चहेता वाहन 'ऑटो-रिक्शा' सात समंदर पार ब्रिटेन में भी धूम मचाने के लिए पहुंच गया है। सोशल मीडिया पर इन दिनों ब्रिटेन के एक जोड़े और उनके खास भारतीय ऑटो 'टिमी' की प्रेम कहानी ने तहलका मचा रखा है। आलम ये है कि इस वीडियो को देखने के बाद लोगों के चेहरे पर मुस्कान आ रही है और यूजर्स जमकर तारीफ भी कर रहे हैं।

End of Feed