मेट्रो के बाहर आपस में लड़ बैठीं दो महिलाएं, बाल पकड़कर खूब हुई झूमा-झटकी, मार धाड़ का Video हुआ वायरल

दिल्ली मेट्रो के बाहर दो महिलाओं के बीच हो रही लड़ाई का वीडियो इस वक्त सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है। इस वीडियो में देखा जा सकता है कि कैसे दोनों महिलाएं एक-दूसरे का खून बहाने पर आतुर हैं।

सोशल मीडिया पर महिलाओं के बीच होने वाले लड़ाई-झगड़ों के वीडियो अक्सर देखने को मिल जाते हैं। जहां महिलाएं किसी बात पर आपस में ही भिड़ जाती हैं और उनके बीच बाल पकड़कर घसीटना, लात-घूंस बरसाना सब होने लगता है। हाल में एक ऐसा ही वीडियो इस वक्त सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है। जहां मेट्रो के बाहर दो महिलाओं को आपस में लड़ते देखा गया। ये महिलाएं किस वजह से लड़ रही थीं, वीडियो में इस बारे में तो कोई जानकारी नहीं दिया गया है लेकिन उनकी लड़ाई अब सोशल मीडिया पर छा गई है।

Two Women Get into a Brawl Outside delhi Metro Station

एक-दूसरे से लड़ती महिलाएं (X/@gharkekalesh)

ये भी पढ़ें:

दिल्ली मेट्रो के बाहर हुई लड़ाई

वीडियो में देखा जा सकता है कि दिल्ली मेट्रो के स्वचालित सीढ़ियों पर एक महिला दौड़ती हुई आती है और वह दूसरी महिला के बाल पकड़कर उसे घसीटते हुए जमीन पर गिरा देती है। फिर वह महिला उस पर हमला करना शुरू कर देती है। वह उस महिला को गिराकर लातों से मारने लगती है। ऐसे में दूसरी महिला भी उठकर उस पर पलटवार करती है और उसके बाल पकड़कर उसे खींचने लगती है। दोनों महिलाओं के बीच इस तरह से जंग होती है, जैसे वे दोनों एक दूसरे के खून की प्यासी हों।

End of Feed