दो बंदर गुटों में छिड़ा घमासान, एक-दूसरे को मरने-मारने के लिए हुए तैयार, मैदान-ए-जंग का Video आया सामने

वायरल न्यूज (Viral News): सोशल मीडिया पर एक वीडियो काफी तेजी से वायरल हो रहा है। जिसमें देखा जा सकता है कि दो बंदरों का गुट एक-दूसरे से लड़ते हुए नजर आ रहा है।

इस धरती पर रहने वाले अधिकतर जीव-जंतु समाजिक प्राणी हैं। बिना समाज के इनका रहना मुश्किल हो जाता है। ऐसे में साथ रहना, खाना-पीना और एक-दूसरे के लिए जीना ही इनके जीवन का मूल सार है। अब जहां कोई समाज रहता है वहां अपने क्षेत्र के लिए और अपने अधिकारों के लिए थोड़ा संवेदनशील होना तो बनता है। चाहे वह इंसान हो या फिर जानवर। अगर कोई उनके क्षेत्र और अधिकार में दखलंदाजी करता है तो वे उग्र हो जाते हैं और उसकी रक्षा के लिए दूसरों से लड़ने को भी तैयार रहते हैं। हाल में कुछ इसी परिस्थिति को लेकर दो बंदर गुटों में महाघमासान देखने को मिला। जिसका वीडियो इस वक्त सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है।

Two rival gangs of wild monkeys fought each other video goes viral

एक-दूसरे पर झपटते बंदर (X/@Rainmaker1973)

टाइम्स नाउ नवभारत पर ये भी पढ़ें:

एक-दूसरे से लड़ते नजर आए बंदर

वायरल वीडियो (Viral Video) में देखा जा सकता है कि एक जगह पर सैकड़ों वाइल्ड मंकीज एक-दूसरे से जमकर लड़ते नजर आ रहे हैं। पूरे एरिया में धूल उड़ रही है, चीख-पुकार मची हुई है। वीडियो (Video) में आप देख सकते हैं कि एक पहाड़ी ढलान वाली जगह पर बंदरों को दो बड़े गिरोह एक-दूसरे के आमने-सामने हैं। बंदरों एक-दूसरे पर ऐसा टूट रहे हैं, जैसे वे मौका मिलते ही खा जाएंगे। दोनों तरफ से बंदर एक-दूसरे पर झपटते हैं, काटते-खींचते हैं और धूल का गुबार उठ रहा है। एक सफेद SUV कार सड़क पर खड़ी है, जिसके आस-पास यह पूरा हंगामा हो रहा है।

End of Feed