हवाई सफर में एक-दूसरे के ऊपर घंटों लेटे रहे 2 यात्री, फोटो वायरल होते ही यूजर्स ने उतारा प्‍यार का भूत

Viral News: सोशल मीडिया पर इन दिनों कुछ फोटोज वायरल हुई हैं, जिनमें दो यात्री एक दूसरे के ऊपर लेटकर यात्रा करते दिख रहे हैं। इस फोटो पर कई यूजर्स की प्रतिक्रियाएं सामने आई हैं।

Viral News: आपने देखा होगा आजकल हवाई जहाज में कई ऐसी घटनाएं हो जाती हैं जो लोगों को काफी हैरान कर देती हैं। ऐसी ही एक और घटना ने दुनिया भर के लोगों का ध्‍यान खींचा है। दरअसल, एक एक्‍स पोस्‍ट में दिखाया गया है कि, कैसे चार घंटे की उड़ान में दो यात्री एक-दूसरे के ऊपर लेटे रहे। जैसी ही ये फोटो इंटरनेट पर आईं तो ये तुरंत वायरल हो गईं और इन पर हजारों यूजर्स ने प्रतिक्रिया दीं।

​plane,passengers,flight,pictures,viral, news in hindi, hindi news, times now navbharat


यात्रियों की फोटो वायरल।

एक्‍स यूजर ने शेयर की तस्‍वीरें

एक्स यूजर FLEA ने लिखा है कि, 'विमान को देखकर विश्वास नहीं हो रहा। पूरे 4 घंटे की उड़ान ऐसी ही थी।' उन्होंने जो तस्वीरें पोस्ट कीं, उनमें आप नंगे पैर जोड़े को विमान की चार सीटों पर लेटे हुए देख सकते हैं। इन्हें एक-दूसरे को गले लगाते और सीटों पर सोते हुए देखा जा सकता है। 6 अप्रैल को शेयर की गई इस पोस्‍ट को अब तक 21 मिलियन से ज्यादा व्यूज मिल चुके हैं। शेयर पर ढेरों लाइक्स और कमेंट्स भी हैं। फोटोज को देखने के बाद कई यूजर्स ने कमेंट सेक्‍शन में अपनी प्रतिक्रिया दी।

End of Feed