इन इंजीनियरों की हो गई मौज! किया ऐसा काम कि एयरलाइन कंपनी ने जिंदगी भर के लिए दे दी फ्री फ्लाइट्स

फ्लाइट के एंटरटेनमेंट सिस्टम को हैक कर दो इंजीनियरों ने उस पर वीडियो गेम प्ले कर दिया। जिसका वीडियो इस वक्त सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है।

सोशल मीडिया पर कई बार ऐसी घटनाओं के वीडियो सामने आते हैं। जिन्हें देख लोगों के हैरानी की कोई सीमा नहीं होती। हाल में एक ऐसा ही वीडियो इन दिनों सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है। जिसमें देखा जा सकता है कि एक प्लेन में बैठे दो इंजीनियरों ने प्लेन के एंटरटेनमेंट सिस्टम को हैक करके उस पर गेम खेलना शुरू कर दिया। जब एयरलाइन को अपने इस लूपहोल के बारे में पता चला तो उन्होंने उन इंजीनियरों को लाइफटाइम फ्री फ्लाइट्स की सुविधा दे डाली।

इंजीनियरों ने प्लेन का सिस्टम कर लिया हैक

इंजीनियरों ने प्लेन का सिस्टम कर लिया हैक (X/@TansuYegen)

इंजीनियरों ने किया फ्लाइट के एंटरटेनमेंट सिस्टम को हैक

इस वायरल वीडियो को सोशल साइट एक्स पर @TansuYegen नाम के अकाउंट से शेयर किया गया है। जिसे अब तक 57 लाख लोगों ने देखा और 11 हजार लोगों ने लाइक किया है। वीडियो के कैप्शन में बताया गया है कि एक प्लेन में दो स्मार्ट इंजीनियर सफर कर रहे थे। तभी इन दोनों इंजीनियरों को लगा कि फ्लाइट के अंदर लगा हुआ एंटरटेनमेंट सिस्टम का सर्वर थोड़ा कमजोर है। ऐसे में उन्होंने उस एंटरटेनमेंट सिस्टम के सर्वर को हैक कर लिया और प्लेन में मौजूद सारे स्क्रिन्स पर वीडियो गेम चला दिया और मजे में खेलने लगे। उन्होंने यह काम सिस्टम की कमजोरी को दिखाने के लिए किया। मजे-मजे में उन दोनों लोगों ने एयरलाइन कंपनी को सिस्टम की खामी दिखा दी।

End of Feed