Dance in Office Meeting: दुनियाभर में आपको कई ऐसे लोग मिल जाएंगे, जो डांस के दीवाने होते हैं। इनमें से कुछ डांस करने के बहाने ढूंढते रहते हैं और कहीं भी उन्हें डांस करने का मौका मिलता है तो कूद पड़ते हैं। ऐसे में शादी या पार्टी में खूब डांस करते दिख जाते हैं। लेकिन क्या आपने कभी किसी को ऑफिस में डांस करते हुए देखा है। अगर नहीं तो आज देख लीजिए..
ऑफिस मीटिंग में डांस करने लगी महिला (Instagram)
सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे इस वीडियो में आपको ऑफिस मीटिंग चलती हुई नजर आएगी, जिसमें एक लड़की डांस करती हुई दिख रही है। ऐसा नजारा आपने शायद ही कभी देखा हो। इसे देखने के बाद यकीनन आप शॉक्ड हो जाएंगे। वीडियो के कैप्शन में लिखा है कि अगर आप अपने रिज्यूमे में हॉबी सेक्शन में डांस लिखते हैं तो ऐसा ही होने वाला है। दरअसल, लड़की की यह पहली मीटिंग थी, जिसमें ये कारनामा देखने को मिला।
ऑफिस मीटिंग में डांस करने लगी महिला
इंस्टाग्राम पर वायरल हुए इस वीडियो पर कई यूजर्स प्रतिक्रियाएं देते नजर आ रहे हैं। ऐसे में एक यूजर ने लिखा है कि कॉलेज में होता तो इसको रैगिंग बोला जाता। वहीं, एक अन्य यूजर ने लिखा है कि मर जाउंगी लेकिन कभी ऑफिस वालों के सामने नहीं नाचूंगी। बता दें, इस वीडियो को '_anjaliii_patwal_' नाम के अकाउंट से शेयर किया गया है। खबर लिखे जाने तक वीडियो पर अब तक 4.51 लाख से अधिक लाइक्स आ चुके हैं।
