VIDEO: कमाल का टैलेंट! ट्रेन में टूथब्रश बेचने वाला शख्स निकला उस्तादों का उस्ताद, 19 भाषाओं का है जानकार

ट्रेन में टूथब्रश, टूथपेस्ट और साबुन बेचने वाले शख्स का एक वीडियो खूब वायरल हो रहा है। वीडियो में उसका दावा है कि वह 18-19 भाषाएं जानता है। उसका टैलेंट देखकर लोग हैरान हैं।

सोशल मीडिया पर इन दिनों एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है। वीडियो (Video) में ट्रेन के अंदर सामान बेचता एक व्यक्ति दिखाई दे रहा है। वह यात्रियों को टूथब्रश, टूथपेस्ट और साबुन बेचता है। पहली नजर में वह एक आम ट्रेन वेंडर जैसा लगता है, लेकिन जब उसकी एक खासियत सामने आती है तो हर कोई हैरान रह जाता है।

train vendor knows 19 languages viral video

इस ट्रेन वेंडर का दावा है कि वह 18-19 भाषाएं जानता है। (X/@lakshaymehta08)

ट्रेन वेंडर जानता है 19 भाषाएं

दरअसल, वीडियो में नजर आ रहा यह व्यक्ति करीब 18 से 19 भाषाएं जानने का दावा कर रहा है। जिस वजह से यह वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल है। वीडियो को सोशल साइट एक्स पर @lakshaymehta08 नाम के अकाउंट से शेयर किया गया था। इसके बाद से यह क्लिप सोशल मीडिया पर लोगों का ध्यान खींच रही है।

End of Feed