VIDEO: ट्रेन में महिला ने फैलाई गंदगी, फिर सीट पर ही धो लिए हाथ, देखते ही देखते नर्क बन गई जगह

ट्रेन में एक महिला का कचरा फैलाने और सीट पर ही हाथ धोने का वीडियो सोशल मीडिया पर इन दिनों जमकर वायरल हो रहा है। लोगों ने वीडियो को देखने के बाद महिला की हरकत पर जमकर खरी-खोटी सुनाई है।

सोशल मीडिया पर इन दिनों एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है। जिसने लोगों को साफ-सफाई और सिविक सेंस को लेकर सोचने पर मजबूर कर दिया है। वीडियो में देखा जा सकता है कि ट्रेन में सफर कर रही एक महिला की ऐसी हरकत कैमरे में कैद हुई, जिसे देखकर सोशल मीडिया यूजर्स भड़क गए।

Woman Littering in Train Viral Video

ट्रेन में महिला ने अपनी सीट के पास फैलाया कचरा (Instagram/@randomkaand2)

महिला ने बैठे-बैठे ट्रेन कंपार्टमेंट को बना दिया नर्क

इस वीडियो को इंस्टाग्राम पर @randomkaand2 नाम के अकाउंट से शेयर किया गया है। वीडियो में देखा जा सकता है कि महिला ट्रेन में सफर के दौरान मूंगफली खा रही है लेकिन खाने के बाद बचा हुआ कचरा वह डस्टबिन में डालने के बजाय अपनी सीट के नीचे ही फेंक दे रही है। वीडियो रिकॉर्ड करने वाले यात्री का दावा है कि महिला करीब पांच घंटे की यात्रा के दौरान यही करती रही। सबसे हैरानी की बात यह रही कि ट्रेन के डिब्बे में एक तरफ कूड़ेदान भी मौजूद था, लेकिन इसके बावजूद भी महिला ने उसका इस्तेमाल नहीं किया।

End of Feed