Tractor Viral Video: सोशल मीडिया पर ऐसे-ऐसे वीडियो (Viral Video) देखने को मिल जाते हैं, जिनपर यकीन करना मुश्किल हो जाता है। कुछ नजारों को देखकर तो लोगों को जोरदार झटका लगता है। इन दिनों एक ऐसा ही वीडियो वायरल हो रहा है, जिसे देखकर लोगों के होश उड़ गए। क्योंकि, वीडियो (Trending Video) में एक ट्रैक्टर बिना ड्राइवर ही चलने लगा। हो सकता है इस बात पर आपको यकीन ना हो रहा हो, लेकिन वीडियो (Shocking Video) देखने के बाद आप भी हैरान रह जाएंगे।
भूत या जादू...(Photo Credit- Instagram)
बताया जा रहा है कि यह वायरल वीडियो उत्तर प्रदेश के बिजनौर जिले की है। यहां एक शख्स ने शोरूम के बाहर अपना ट्रैक्टर खड़ा दिया था। ट्रैक्टर आराम से खड़ा था। लेकिन, कुछ ही समय बाद ट्रैक्टर अपने आप स्टार्ट हो गया और सीधे चलने लगा। ट्रैक्टर ने शोरूम के गेट पर धक्का मारा, जिससे शीशा चकनाचूर हो गया। इसके बाद ट्रैक्टर आगे बढ़ने लगा। एक शख्स ने ट्रैक्टर को रोकने की कोशिश भी की, लेकिन ट्रैक्टर रुकने का नाम नहीं ले रहा था। वो लगातार आगे ही बढ़ता जा रहा था। फिर एक दूसरा शख्स ट्रैक्टर पर ब्रेक लगाने के लिए गया और एक उसे बंद करने की कोशिश कर रहा था। लेकिन, तब भी बात नहीं तो तार को काट दिया। इसके बाद ट्रैक्टर बंद हुआ। अगर ट्रैक्टर बंद नहीं होता है और भी ज्यादा हाहाकार मच सकता था। देखें वीडियो...
चौंकाने वाला नजारा
वीडियो देखखर आपको भी जोरदार झटका लगा होगा। हो सकता है इस तरह का नजारा पहली बार देख रहे हों। यह पूरा मामला CCTV कैमरे में कैद हो गया और वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया। इंस्टाग्राम पर इस वीडियो को 'giedde' नाम के अकाउंट से शेयर किया गया है। वीडियो को अब तक लाखों लोग देख चुके हैं। वहीं, वीडियो देखकर लोग हैरानी जता रहे हैं। कुछ लोगों का कहना है कि लगता है ट्रैक्टर पर भूत आ गया था। वहीं, कुछ का कहना है कि ये तो जादू है भाई। तो वीडियो पर आपकी क्या राय है कमेंट कर जरूर बताएं।
