Viral Video: हिंदी फिल्मों के मशूहर विलेन प्रेम चोपड़ा का एक फेमस डायलॉग है, नंगा नहाएगा क्या और निचोड़ेगा क्या...लेकिन आप इस टॉयलेट को देखकर कह सकते हैं, आदमी शौच करेगा या म्यूजिक सुनेगा, हालांकि संगीत प्रेमियों के लिए यह जुगाड़ काफी सही होगा। दरअसल सोशल मीडिया पर एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें एक टॉयलेट के अंदर ही डीजे का मजा लिया जा रहा है।
टॉयलेट के साथ-साथ डिस्को का मजा
क्या है वीडियो में
37 सेकंड के इस वीडियो में एक शख्स अपने मोबाइल से वीडियो शूट करते हुए एक शौचालय के अंदर जाता है। पहले लगता है कि वो फ्रेश होने जा रहा है, लेकिन फिर वो एक बटन दबाता है, पहली बार दबाने पर तो कुछ नहीं होता है, लेकिन जब वो दूसरी बार दबाता है तो टॉयलेट में लगी लाइट बंद हो जाती है, फिर अचानक से डीजे वाली लाइट जल उठती है।
पार्टी जैसा अहसास
रंग-बिरंगी रोशनियों के बीच म्यूजिक भी बज उठता है। शख्स इस दौरान वीडियो शूट करते रहता है। शौचालय के अंदर का माहौल देखकर लगता है कि कोई पार्टी हो रही है। म्यूजिक और लाइट बिलकुल डिस्को की तरह फील कराता है।
लोग क्या बोले
इस वीडियो पर लोग तरह-तरह की प्रतिक्रियाएं देते देखे हुए जा सकते हैं। हालांकि वीडियो कुछ महीने पुराना है। इसे लाखों लोग देख चुके हैं। यूजर इस वीडियो पर मजे लेते हुए देखे जा सकते हैं। कोई इस वीडियो को देख कर अपनी हंसी नहीं रोक पा रहा है तो कोई इस पर तंज भी कस रहा है।
