Wedding Dance: दूल्हे के दोस्तों ने चुन्नी ओढ़कर लगाई आग, 'गुलाबी साड़ी' गाने पर किया गर्दा डांस

इंस्टाग्राम पर दूल्हे के दोस्तों का एक वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें सभी एक लाजवाब वाला डांस करते नजर आ रहे हैं। ऐसे में ये वीडियो सोशल मीडिया पर काफी धूम मचा रहा है।

KEY HIGHLIGHTS
  • दूल्हे के दोस्तों ने मचाया धमाल
  • शादी में किया धांसू डांस
  • जमकर वायरल हो रहा ये वीडियो

Groom Friends Dance Video: शादी लड़के की हो या लड़की की, उसमें रंग तो दोस्त ही जमाते हैं। ऐसे में अगर दोस्त ना हो तो मजा नहीं आता। खासकर शादी में होने वाले दोस्तों का डांस परफॉर्मेंस एकदम समा बांध देता है। ऐसा ही कुछ इस वीडियो में भी देखने को मिलेगा, जो इतना कमाल का है कि आप इसे देखते रह जाएंगे। इस वीडियो में दूल्हे के दोस्त नजर आएंगे, जिन्होंने हाहाकारी डांस परफॉर्मेंस दिया है।

सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे इस वीडियो में दूल्हे के दोस्तों का ये डांस लोगों को खूब पसंद आ रहा है। इस दौरान उन्होंने 'गुलाबी साड़ी' गाने पर गजब का डांस किया है, जिसे देख आप उनके डांस स्टेप के दीवाने हो जाएंगे। सभी का डांस देख ऐसा लग रहा है, जैसे सभी ने अच्छे से डांस की प्रैक्टिस की हो। लेकिन कुछ भी हो, सभी का डांस एकदम झक्कास वाला है। यूजर्स भी इनके वीडियो को बार-बार देख रहे हैं।

End of Feed