Desi Jugaad Video: भारत के लोगों को जुगाड़ का महारथी माना जाता है। आपको सोशल मीडिया पर जुगाड़ के कई ऐसे वीडियो देखने को मिले होंगे, जिसने आपको सोचने पर मजबूर कर दिया होगा। इसी क्रम में हम आपके लिए एक ऐसा वीडियो लेकर आए हैं, जिसे देखकर आप भी जुगाड़ बनाने वाले की जमकर तारीफ करेंगे। दरअसल, एक शख्स ने दो पहिया बाइक में चार चक्के लगाकर उसे चार पहिया बना डाला। इस चार पहिया गाड़ी का वीडियो अब सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है।
देसी जुगाड़ वीडियो (इंस्टाग्राम)
ये भी पढ़ें- Optical Illusion: आप रोमांटिक हैं या ऊब चुके हैं दुनिया से, तस्वीर में छिपे जवाब से जानें अपनी पर्सनैलिटी
वीडियो देखकर होंगे हैरान
वीडियो देखकर लोगों को यकीन नहीं हो रहा है कि जुगाड़ से कुछ ऐसा भी हो सकता है। आपने सबसे ज्यादा ग्रामीण क्षेत्रों में जुगाड़ तकनीक की चीजें देखी होंगी। यह वीडियो भी किसी ग्रामीण इलाके का प्रतीत हो रहा है। वीडियो में आप देख सकते हैं कि एक शख्स ने अपनी बाइक के दोनों पहियों को निकाल दिया है। इसके बाद इन दो पहियों की जगह जुगाड़ से चार चक्के लगा दिए हैं। ऐसा लग रहा है कि ये चारों चक्के किसी साइकिल रिक्शे के हैं।इसके बाद यह चार चक्के की गाड़ी बन गई है। देखें वीडियो-
इस वीडियो को देखकर यूजर्स चौंक गए हैं। वीडियो को @splendor.loversz नाम के इंस्टाग्राम अकाउंट पर शेयर किया गया है। वीडियो में दिख रही बाइक के ऊपर आप ‘लूजर्स आर्मी’ लिखा देख सकते हैं। वीडियो इतना जबरदस्त है कि इसे अब तक 3 लाख से ज्यादा लोगों ने लाइक कर लिया है। वहीं वीडियो पर यूजर्स तरह-तरह की टिप्पणी दे रहे हैं। ज्यादातर यूजर्स समझना चाह रहे हैं कि बाइक को इस तरह कस्टमाइज करवाने की जरूरत क्यों पड़ी।
