Earth Rotation Video: हम सभी जानते हैं कि हमारी पृथ्वी सूर्य का चक्कर लगाती है। इस दौरान पृथ्वी अपनी धुरी पर भी घूमती है। आपको जानकर हैरानी होगी कि पृथ्वी अपनी धुरी पर काफी स्पीड में घूमती है और सूर्य का चक्कर में काफी तेजी से लगाती है। हालांकि, काफी बड़ी होने की वजह से यह हमें महसूस नहीं होता है। आपने कभी भी धरती को अपनी आंखों से घूमते हुए नहीं देखा होगा। दूसरी तरफ, हम आपके लिए एक ऐसा वीडियो लेकर आए हैं, जो आपको हैरान कर देगा।
धरती के घूमने का वीडियो (ट्विटर)
ये भी पढ़ें- Video: दिल्ली मेट्रो स्टेशन पर थप्पड़बाज अंकल ने सुलह कराने वाले की कर दी कुटाई, वायरल हो गया वीडियो
वीडियो देखकर दिल हार बैठेंगे आप
सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे वीडियो में आप धरती का घूमना देख सकते हैं। देखा जा सकता है कि कैसे धरती के साथ पेड़-पौधे, नदी-पहाड़ भी घूम रहे हैं। इन वीडियो को देखकर आपका रोम-रोम रोमांचित हो उठेगा। बता दें कि इस वीडियो को बनाने का तरीका इसे खास बनाता है। इसे बनाने के लिए कैमरे को एक जगह स्टिल मोड पर रखा गया था। इस दौरान कैमरे को जरा भी घुमाया नहीं गया था। इसके बाद कुछ घंटे तक वीडियो रिकॉर्ड किया जाता है। फिर जब इस वीडियो को देखा जाता है तो इसमें धरती घूमती नजर आती है। देखें वीडियो-
सोशल मीडिया पर इस वीडियो को @NatureIs_Lit नाम के एक्स अकाउंट से शेयर किया गया है। सबसे पहली बार यह वीडियो साल 2022 में कॉस्मोड्रोम ऑब्ज़रवेट्री इन साउथ ऑफ फ्रांस एजेंसी ने शेयर किया था। इस वीडियो में धरती के साथ आकाशगंगा भी साफ-साफ दिखाई दे रही है। यह नजारे को और भी ज्यादा रोमांचक बना रही है।
