Funny Video Today: सोशल मीडिया की दुनिया में मजेदार वीडियो की भरमार है। यहां हर रोज एक से बढ़कर फनी वीडियो देखे और शेयर किए जाते हैं। मगर इनमें कछ ही होते हैं जो लोगों को खूब पसंद आते हैं और आते ही छा जाते हैं। अभी ठीक वैसा ही एक वीडियो सामने आया है। वीडियो स्कूटी गर्ल से जुड़ा है जो स्कूटी सीखने की कोशिश कर रही है। मगर अपनी इसी कोशिश में लड़की ने कुछ ऐसा किया कि बेचारी हंसी का पात्र बन गई। वीडियो नेटिजन्स को भी इतना पसंद आया है कि अभी तक हजारों लाखों की तादाद में व्यूज बटोर चुका है। इसपर लोग भी जमकर कमेंट कर रहे हैं।
स्कूटी गर्ल से जुड़ा इससे मजेदार वीडियो नहीं देखा होगा। (Photo/X.com)
फिर रुकती नहीं स्कूटी
वायरल हो रहा वीडियो देखकर मालूम होता है कि मां स्कूटी पर बेटी को स्कूल से लेने पहुंचती हैं। बेटी स्कूल से बाहर निकली और मां पिछली सीट पर बैठने के लिए कहती हैं। मगर बेटी ने स्कूटी चलाने की जिद पकड़ ली। इधर बेटी की जिद देख मां ने उसकी बात मान ली और हैंडल उसके हाथ में थमा दिया। बेटी ने स्कूटी स्टार्ट की और रेस थी। फ्रेम में इसके बाद जो कुछ नजर आया हंसी रोकना मुश्किल हो जाएगा। इसमें देखेंगे कि रेस देखते ही स्कूटी रफ्तार पकड़ने लगी। इधर मां उसके पीछे दौड़ती हैं और रुकने के लिए कहती हैं। मगर लड़की स्कूटी नहीं रोक पाती है।
एक्स पर देखिए वीडियो
फ्रेम के आखिर में देखेंगे कि स्कूटी रोकने की जगह लड़की इसमें और रेस देती है, जिससे रफ्तार बढ़ने लगी। मगर बैकग्राउंड में इसके बाद ऐसी आवाज सुनाई दी कि सुनकर सभी की हंसी छूट जाएगी। इसमें देखेंगे कि जब स्कूटी नहीं रुकती तो एक शख्स पहिए के आगे पत्थर लगाने की बात कहता हुआ नजर आता है। फ्रेम में ये एक ऐसा हिस्सा है जो सबसे ज्यादा हंसाता है। मालूम हो कि वीडियो एक्स पर @gharkekalesh नाम के हैंडल से भी शेयर किया गया है।
