बाघों ने मिलकर हिरण की कर दी फिल्डिंग सेट, एक ने दौड़ाया तो दूसरे ने झपटा, Video में दिखा शिकार करने का तगड़ा गेम प्लान

पन्ना टाइगर रिजर्व, जो विंध्याचल पहाड़ियों की गोद में बसा है, जो बाघों का पुनर्वास माना जाता है। साल 2009 में यहां बाघों का लगभग सफाया हो गया था। शिकार और अन्य कारणों से इनकी आबादी शून्य हो गई था। लेकिन वन विभाग की मेहनत और अन्य रिजर्व से स्थानांतरण के जरिए आज यहां 80 से ज्यादा बाघ घूम रहे हैं।

वाइल्ड लाइफ से जुड़े कई रोमांचक वीडियो अक्सर सोशल मीडिया पर देखने को मिलते रहते हैं। जिसमें जानवरों के शिकार और उनके जीवन की झलकियां देखने को मिलता है। हाल में जंगल की दुनिया का एक ऐसा ही रोमांचक वीडियो सोशल मीडिया पर इस वक्त जमकर वायरल हो रहा है। जिसे देखने के बाद यकीनन आपका मन रोमांचित हो जाएगा।

tiger on hunt

हिरण पर झपटता बाघ (X/@PrateekSai9307)

पन्ना टाइगर रिजर्व का बताया जा रहा वीडियो

वायरल हो रहा यह वीडियो मध्य प्रदेश के पन्ना टाइगर रिजर्व का बताया जा रहा है। जिसे जंगल सफारी के दौरान पर्यटकों ने अपने कैमरे में कैद कर लिया। वीडियो में दो-तीन बाघों को मिलकर एक हिरण का शिकार करते हुए देखा जा सकता है। वीडियो में बाघों का योजना के मुताबिक हिरण का शिकार करना और उनकी फुर्ती को देख लोग दंग रह गए।

End of Feed