VIDEO: 3 मीटर ऊंची घास में छिपा था टाइगर, हाथी पर बैठे टूरिस्ट के साथ हुआ ऐसा खेल, देखकर दंग रह जाएंगे

Viral Video: नेपाल के एक नेशनल पार्क में जंगल सफारी के दौरान एक दिल दहला देने वाली घटना घटी है। यहां 3 मीटर ऊंची 'एलीफेंट ग्रास'के बीच घात लगाए बैठे एक टाइगर ने अचानक हाथी पर सवार टूरिस्ट्स पर हमला कर दिया। इस खौफनाक और रोमांचक पल का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।

Viral Video: जंगल सफारी का नाम सुनते ही रोमांच, एडवेंचर और वन्यजीवों को करीब से देखने का उत्साह हर किसी के मन में जाग उठता है। लोग टाइगर को देखने के लिए मीलों का सफर तय करते हैं और घंटों जंगलों में बिताते हैं। लेकिन, क्या हो जब आपकी यह जिज्ञासा अचानक मौत के खौफ में बदल जाए? नेपाल के एक नेशनल पार्क से सामने आया एक वीडियो इन दिनों इंटरनेट पर तहलका मचा रहा है, जिसे देखकर किसी के भी रोंगटे खड़े हो जाएंगे।

viral video

कैमरे में कैद हुआ शॉकिंग नजारा (तस्वीर साभार- @deepakmahato2010)

वायरल हो रहे इस वीडियो को @deepakmahato2010 ने अपने कैमरे में कैद किया है। वीडियो की शुरुआत में पर्यटकों से भरा एक हाथी जंगल के बीच से गुजरता नजर आता है। सामने सिर्फ और सिर्फ दूर तक फैली लंबी-लंबी घास दिखाई देती है। पहली नजर में देखकर कोई अंदाजा भी नहीं लगा सकता कि इस हरी-भरी घास के समंदर में कोई खतरनाक शिकारी भी छिपा हो सकता है। विशेषज्ञों और स्थानीय लोगों के अनुसार, इस लंबी घास को 'एलीफेंट ग्रास' कहा जाता है, जिसकी ऊंचाई कई बार 3 मीटर (करीब 10 फीट) तक पहुंच जाती है। यही घनी और लंबी घास टाइगर के लिए छिपने का सबसे बेहतरीन और सुरक्षित ठिकाना बन जाती है। जैसे ही हाथी उस घास के पास से गुजर रहा था, पलक झपकते ही अंदर छिपा एक विशाल टाइगर बाहर निकला। टाइगर ने बिना कोई मौका दिए पूरी ताकत से दौड़ लगाई और हाथी की तरफ हवा में उछलकर हमला कर दिया। टाइगर की इस लाइटनिंग स्पीड और अचानक हुए हमले को देखकर हाथी पर बैठे टूरिस्ट्स की चीखें निकल गईं। वीडियो में पर्यटकों की घबराहट और डर साफ सुना जा सकता है। गनीमत यह रही कि टाइगर कुछ पल रुककर पीछे हट गया, जिससे एक बड़ा हादसा टल गया और टूरिस्ट्स की जान बाल-बाल बच गई। देखें वीडियो...

End of Feed