'छोड़ दे मुझको, मम्‍मी डांटेगी...' बाघ के दबोचते ही चिल्‍लाया बच्‍चा, खौफनाक Video देख निकल जाएगी चीख

Viral Video: वायरल वीडियो को एक्‍स पर लोगों ने देखा जो वे चौंक गए। बच्‍चे ने चिल्‍लाते हुए कहा कि, 'कृपया मेरी शर्ट छोड़ दो, नहीं तो मेरी मां मुझे डांटेगी। छोड़ दो, प्‍लीज।' गौरतलब है कि, इस वीडियो का स्थान और समय अभी तक पता नहीं चल पाया है।

Viral Video: सोशल मीडिया पर एक वीडियो खूब वायरल हो रहा है। इस वीडियो में बाघ के चंगुल में फंसा एक बच्‍चा मदद की गुहार लगाते हुए दिखाई दे रहा है। दरअसल, उसकी शर्ट को चिड़ियाघर में एक बाघ ने पकड़ लिया और अंदर की ओर खींचने लगा। वीडियो में देखा जा सकता है कि लड़का पिंजरे में बंद बाघ से अपनी शर्ट छोड़ने को कह रहा है और जोर-जोर से चिल्‍ला रहा है। जब लड़का मदद के लिए चिल्ला रहा था, तो उसने बाघ से उसे छोड़ देने के लिए कहा और कहा कि उसकी मां उसकी फटी हुई शर्ट को लेकर उसे डांटेगी। यह वीडियो सोशल मीडिया पर काफी शेयर किया गया।

बच्‍चे पर बाघ ने किया अटैक।

वायरल वीडियो को एक्‍स पर लोगों ने देखा जो वे चौंक गए। बच्‍चे ने चिल्‍लाते हुए कहा कि, 'कृपया मेरी शर्ट छोड़ दो, नहीं तो मेरी मां मुझे डांटेगी। छोड़ दो, प्‍लीज।' गौरतलब है कि, इस वीडियो का स्थान और समय अभी तक पता नहीं चल पाया है। बच्चे की पहचान और घटना कैसे हुई, यह अभी भी स्पष्ट नहीं है। इसलिए टाइम्‍स नाउ नवभारत वीडियो की या इससे जुड़े किसी दावे की पुष्टि नहीं करता है। इस वीडियो को लेकर ऑनलाइन अलग-अलग प्रतिक्रियाएं सामने आई हैं।

End of Feed