वायरल न्यूज़

Video: आंटी ने 'उई अम्मा' गाने पर अपने डांस से फ्लोर पर लगा दी आग, रेमो डिसूजा ने किया ऐसा कमेंट

Dance Video: बता दें कि आंटी एक बर्थडे पार्टी में अपने डांस से डांस फ्लोर पर आग लगा रही हैं। वीडियो में देखा जा सकता है कि आंटी डांस फ्लोर पर एक बच्ची के साथ ‘उई अम्मा’ गाने पर डांस कर रही हैं।

Image

आंटी डांस वीडियो (इंस्टाग्राम)

Dance Video: बॉलीवुड एक्ट्रेस रवीना टंडन की बेटी राशा थडानी की डेब्यू फिल्म 'आजाद' का आइटम सॉन्ग ‘उई अम्मा’ इन दिनों सोशल मीडिया पर खूब ट्रेंड कर रहा है। इस गाने पर लोग रील्स बनाकर सोशल मीडिया पर शेयर कर रहे हैं। इसके साथ ही शादी-पार्टी में भी लड़कियां इस गाने पर जोरदार डांस करती दिख जाती हैं। इसी क्रम में एक वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है। इस वीडियो में एक आंटी उई अम्मा गाने पर जिस तरह का डांस करती हैं, वह सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है।

वीडियो देखकर दिल हार बैठेंगे आप

वीडियों में देखा जा सकता है कि ‘उई अम्मा’ गाने पर आंटी बहुत ही धांसू डांस कर रही हैं। उनका डांस देख लोग यह कहने पर मजबूर हो रहे हैं कि क्या डांस किया है। बता दें कि आंटी एक बर्थडे पार्टी में अपने डांस से डांस फ्लोर पर आग लगा रही हैं। वीडियो में देखा जा सकता है कि आंटी डांस फ्लोर पर एक बच्ची के साथ ‘उई अम्मा’ गाने पर डांस कर रही हैं। इस दौरान वह एक्ट्रेस राशा के स्टेप को भी मैच कर रही हैं। वहीं आंटी के एक्सप्रेशन काफी जबरदस्त दिख रहे हैं। देखें वीडियो-

वीडियो देखकर ऐसा लग रहा है कि आंटी एक डांसर हैं। जो भी आंटी को उई अम्मा गाने पर डांस करते देख रहा है, उसे बहुत मजा आ रहा है। आंटी के वीडियो को सोशल मीडिया पर जमकर देखा और पसंद किया जा रहा है। उनके डांस वीडियो पर फायर इमोजी की बाढ़ आ गई है। यहां तक कि बॉलीवुड के मशहूर कोरियाग्राफर रेमो डिसूजा ने भी आंटी के डांस पर दिल रिएक्ट किया है। एक यूजर ने डांस पर कमेंट करते हुए लिखा, ‘आंटी को डांस रियलिटी शो DID के सुपर मॉम में जाना चाहिए।’

Aditya Sahu
आदित्य साहूauthor

आदित्य साहू टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में स्पोर्ट्स और ट्रेडिंग कंटेंट लिखतें हैं। जर्नलिज्म में मास्टर्स की डिग्री हासिल करने के बाद वह पिछले 10 सालों से मीडिया में सक्रिय हैं। स्पोर्ट्स इवेंट की रियल टाइम कवरेज, डाटा टॉपिक्स और अनोखे कंटेंट आइडियाज को आकर्षक और एंगेजिंग तरीके से प्रस्तुत करना आदित्य की खासियत है। उनकी कॉपी राइटिंग और इंटरेस्टिंग हेडलाइन बनाने की क्षमता उन्हें डिजिटल दुनिया में अलग पहचान देती है। 15,000 से अधिक बायलाइन स्टोरी पब्लिश कर चुके आदित्य का लक्ष्य हर खबर को यूनिक एंगल और स्टोरीटेलिंग के रोचक अंदाज में पेश करना है।

और पढ़ें
End of Article