Viral Video: 3rd AC में बेटिकट यात्रियों ने घेर रखा था गेट, रिजर्वेशन वाले पैसेंजर को आया गुस्सा तो तोड़ दिया दरवाजा

  • Authored by: किशन गुप्ता
  • Updated Apr 19, 2024, 11:29 PM IST

ट्विटर पर एक वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें ट्रेन का सीन दिख रहा है। इस दौरान कुछ बिना टिकट वाले पैसेंजर्स द्वारा रास्ता रोकने पर टिकट वाले पैसेंजर ने एंट्री गेट का शीशा तोड़ दिया।

Train Passenger Break Door Glass: भारतीय रेलवे के कई सारे ऐसे वीडियोज वायरल होते रहते हैं, जिसमें लोग आपस में लड़ाई करते नजर आते हैं। लेकिन इस बार हम आपके लिए जो वीडियो लेकर आए हैं, वो पुराने वीडियोज (Viral Video) से एकदम अलग है। इसमें आपको कुछ ऐसा देखने को मिलेगा, जो आपने सोचा भी नहीं होगा। दरअसल, इस वीडियो में एक पैसेंजर ने ट्रेन के गेट का शीशा ही तोड़ दिया, जिसे देखकर सभी लोग दंग रह गए।

Train Passenger Break Door Glass

गुस्साए पैसेंजर ने एंट्री गेट का शीशा तोड़ा (फोटो साभार - ट्विटर)

सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे इस वीडियो (Social Media Viral Video) में कुछ बिना टिकट वाले पैसेंजर एंट्री गेट पर खड़े थे। ऐसे में वे सब टिकट वाले पैसेंजर को अंदर आने नहीं दे रहे थे। इससे परेशान होकर रिजर्वेशन वाले पैसेंजर ने जो किया, उसे देखकर सभी के होश उड़ गए। दरअसल, अंदर ना जाने देने पर पैसेंजर ने दरवाजे का शीशा ही तोड़ दिया, जिसके बाद अंदर वाले सभी पैसेंजर्स देखते रह गए।

End of Feed