Video: लड़कियों के साथ छेड़छाड़ करने वाले जरूर देखें यह वीडियो, गलती से कभी न करेंगे ऐसी हरकत

  • Authored by: आदित्य साहू
  • Updated Mar 5, 2023, 08:12 PM IST

Viral Video: आप देख सकते हैं कि लड़की उसको धक्का देकर खुद का बचाव करने की कोशिश करती है। इसके बाद भी युवक उसे बार-बार पकड़ने की कोशिश करता है। इसी बीच वहां एक बस आ जाती है। लड़की के साथ जोर जबरदस्ती होता देख ड्राइवर बस को रोक लेता है।

KEY HIGHLIGHTS
  • वायरल हुआ हैरान करने वाला वीडियो
  • लड़की के साथ छेड़खानी कर रहा था युवक
  • युवक को मिल गया जिंदगी भर का सबक

Viral Video: सोशल मीडिया पर एक वीडियो सामने आया है। इसमें एक युवक बीच सड़क पर एक लड़की के साथ छेड़छाड़ करता नजर आ रहा है। इसके बाद वहां पर एक बस आ जाती है और उसमें से उतरकर आए लोग युवक को ऐसा सबक सिखाते हैं, जो वह जिंदगीभर नहीं भूलेगा। वीडियो में देखा जा सकता है कि एक लड़की सड़क पर अकेली जा रही थी। उसे अकेला देख एक युवक उससे छेड़छाड़ करने पहुंच जाता है। आप देख सकते हैं कि लड़की काफी सहमी हुई है, वहीं युवक उसके साथ छेड़खानी कर रहा होता है।

fight

लड़की के साथ छेड़खानी (ट्विटर)

लड़की के साथ छेड़खानी कर रहा था युवक

End of Feed