क्यूटनेस के साथ कूट-कूटकर भरा है टैलेंट, आवाज ऐसी जैसे जुबान पर मां सरस्वती हो विराजमान, बच्ची का गाना सुन मंत्रमुग्ध हो जाएंगे आप

बहुत ही कम लोगों को भगवान मधुर आवाज देते हैं। इसी वरदान को पाई एक खुशकिस्मत बच्ची का वीडियो इस वक्त सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है। वीडियो में बच्ची अपने क्लासरूम में खड़ी होकर अपनी मधुर आवाज में गाना गाते दिख रही है। बच्ची के इस वीडियो को देख लोग उसकी तारीफ किए बिना रह नहीं पा रहे हैं।

सोशल मीडिया पर एक वीडियो जमकर वायरल हो रहा है, जिसमें एक बच्ची की आवाज का जादू देखने को मिल रहा है। वीडियो में देखा जा सकता है कि एक छोटी सी बच्ची अपनी मधुर आवाज से लोगों को मंत्रमुग्ध कर रही है। वीडियो में बच्ची की क्यूटनेस देख लोग इस वीडियो को लूप में लगाकर देख रहे हैं। क्यूटनेस के साथ-साथ बच्ची की आवाज तो ऐसी लग रही है जैसे मानो उसकी जुबान पर मां सरस्वती खुद विराजमान हों। वीडियो को देखने के बाद लोगों के दिल में एक मीठी सी हलचल पैदा हो गई।

End of Feed