Theft Of Shoes Worth 10 Lakhs: चोरी के बारे में आप सभी ने सुना ही होगा, बड़े-बड़े जगहों पर चोर आता है, पहले तहकीकात करता है और चोरी कर सारा सामान उड़ा ले जाता है, लेकिन कभी आपने ऐसा सुना है चोरी करने के बाद चोरों को ही पछतावा होने लगे और पुलिस से डरकर भागता फिरे.. नहीं ना। बिल्कुल ऐसा ही एक मामला पेरू के हुआंकायो शहर से सामने आया है, जिसे सुनने के बाद आपको इन चोरों पर खूब हंसी आने वाली है।
प्रतीकारात्मक तस्वीर (Image Credit: iStock)
मामला कुछ यूं है कि हुआंकायो शहर के एक शोरूम में तीन चोर घूस जाते हैं और फिर क्या माल समेटकर निकल जाते हैं। अब ये कोई छोटी-मोटी चोरी नहीं थी, ये चोरी करीब 10 लाख से अधिक की थी। लेकिन इन चोरों ने इतनी बड़ी गलती कर दी कि उन्हें इसका पछतावा हो रहा है। दरअसल, इन चोरों जूते चुराए थे, लेकिन घर जाने के बाद इन्हें पता चला कि ये सारे जूते एक ही पैर के है। अब इसके बाद क्या था... ये ना चोरी किए हुए जूतों को बेच पा रहे हैं और ना ही अपने पास रख पा रहे हैं, पुलिस का भी तो चक्कर है ना 'बाबू भैया'।
चोरी ने कर दिया भारी मिस्टेक
चोरी होने के बाद शोरूम मालिक को घाटा हुआ ही लेकिन इससे चोरों को भी फायदा नहीं हो रहा। ये सभी जूते दाहिने पैर के थे। अब वहां की स्थानीय पुलिस इन चोरों की खातिरदारी करने के लिए इन्हें ढूंढ रही है। चोरी के समय का शोरूम से एक सीसीटीवी फुटेज भी रिलीज किया गया है, जो काफी वायरल भी हो रहा है। तो यह पोस्ट (Trending Post) आपको कैसी लगी, कमेंट कर हमें जरूर बताएं।
